2024 लोकसभा चुनावों से पहले सीएम नीतीश कुमार ने किया जनता से ये बड़ा वादा!

2024 लोकसभा चुनाव से पहले बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने बड़ा दांव खेला है। नीतीश कुमार ने गुरुवार को ऐलान किया कि अगर

2024 लोकसभा चुनाव से पहले बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने बड़ा दांव खेला है। नीतीश कुमार ने गुरुवार को ऐलान किया कि अगर 2024 के चुनावों के बाद देश में गैर-भाजपा दलों की सरकार बनती है तो सभी पिछड़े राज्यों को विशेष दर्जा दिया जाएगा। नीतीश कुमार के इस ऐलान के बाद सियासी सरगर्मी बढ़ सकती है।

 

नीतीश कुमार ने कहा कि अगर 2024 में हम सरकार में आते हैं तो निश्चित तौर पर पिछड़े राज्यों को विशेष दर्जा दिया जाएगा। उन्होंने कहा, “मैं केवल बिहार की बात ही नहीं कर रहा हूं, अन्य राज्यों को भी विशेष दर्जा दिया जाएगा।” मीडियाकर्मियों के एक सवाल के जवाब में नीतीश कुमार ने ये बातें कहीं। नीतीश कुमार बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग काफी पहले से करते रहे हैं लेकिन अभी तक उनकी इस मांग को केंद्र ने पूरा नहीं किया है।

 

 

नीतीश कुमार ने हाल में दिल्ली का दौरा किया था, जिसके बाद उन्होंने ये बातें कही हैं। दिल्ली के दौरे पर उन्होंने कई विपक्षी दलों के नेताओं से मुलाकात की थी। यह मुलाकात 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की चुनावी मशीनरी का मुकाबला करने के लिए विपक्षी मोर्चे को एक साथ लाने की संभावनाओं के मद्देनजर हुई थी।

Related Articles

Back to top button