Sambal Breaking: संभल में बड़ा हादसा, कोल्ड स्टोर की छत ढही, कई लोगों के दबे होने की आशंका…

उत्तर प्रदेश – संभल जनपद में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां के इस्लाम नगर में एक कोल्ड स्टोरेज के गोदाम की छत भरभरा कर गिर गई। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर राहत कार्य में जुटी है।

वहीं गुस्साए लोगों ने भी हंगामा शुरू कर दिया है जानकारी के मुताबिक घटना चंदौसी जिले के बदायूं मार्ग की है। यहां पर पथरा कोल्ड स्टोरेज के एक गोदाम की छत अचानक गिर गई। स्थानीय मीडिया के मुताबिक हादसे के वक्त यहां आलू की लदाई और ढुलाई के लिए काफी संख्या में मजदूर लगे हुए थे। आशंका है कि छत के नीचे 30से 40 मजदूर दबे हुए हैं।प्रशासन की ओर से मौके पर कई जेसीबी मशीन मंगाई गई हैं।

इनसे मलबा हटाने का काम किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button