Video: नशे में धुत्त युवक-युवतियों ने कर दिया कांड, रावण दहन से पहले ही लगाई पुतले में आग, वीडियो वायरल!

भोपाल के बाग मुगालिया ग्राउंड पर दशहरे के मुख्य आयोजन से पहले एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। सुबह करीब 6 बजे कुछ नशे में धुत युवक-युवतियों ने रावण के विशालकाय पुतले में आग लगा दी। इस घटना से आयोजकों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और दशहरा उत्सव समिति ने नया पुतला तैयार कर आयोजन को सुरक्षित रूप से करने का भरोसा दिया।
सुबह-सुबह रावण पुतले में आग लगाई गई
जानकारी के अनुसार, बाग मुगालिया ग्राउंड पर दशहरा उत्सव समिति ने रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के विशालकाय पुतलों को सजाया था। समिति ने शाम को भव्य रामलीला के बाद रावण दहन का आयोजन तय किया था। लेकिन सुबह करीब 6 बजे, एक कार सवार कुछ अज्ञात युवक-युवतियों ने ग्राउंड पर पहुंचकर नशे की हालत में रावण पुतले में पटाखे डालकर आग लगा दी और मौके से फरार हो गए।
गांजा फूक कर आए थे
रावण फूक कर निकल लिए..भोपाल में एक कपल सुबह-सुबह रावण का पुतला जलाकर भाग गया..#Bhopal #VijayaDasami pic.twitter.com/9ShypfsH9f
— Sagar Patoliya (@kathiyawadiii) October 2, 2025
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही बाग पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की और गवाहों से पूछताछ की। फिलहाल आरोपी फरार हैं और उनकी पहचान करने का प्रयास जारी है।
नया पुतला तैयार, दशहरा कार्यक्रम प्रभावित नहीं
इस घटना के बावजूद, दशहरा उत्सव समिति ने तुरंत नया पुतला तैयार कर दिया। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि शाम को होने वाले दशहरा कार्यक्रम और रावण दहन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम तय समय पर होंगे और सभी सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए गए हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
रावण पुतला जलाने की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लोग इसे लेकर मजाक और मीम्स बना रहे हैं। कुछ ने इसे ‘रावण ने लॉकडाउन तोड़ दिया’ और ‘अर्ली चेक-आउट’ जैसे टैग दे दिए हैं।



