श्रीनगर को छोड़कर कश्मीर घाटी में तापमान शून्य से नीचे रहा

श्रीनगर 02 फरवरी

श्रीनगर को छोड़कर गुरूवार को कश्मीर घाटी में तापमान शून्य से नीचे रहा और कुछ स्थानों पर मामूली वृद्धि दर्ज की गई है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर में पिछली रात की तरह गुरूवार सुबह भी 0.4 डिग्री सेल्सियस कम तापमान दर्ज किया गया। काजीगुंड में पिछली रात के 0.2 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले शून्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। पहलगाम में पिछली रात के तापमान शून्य से 2.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में प्रसिद्ध पर्यटन स्थल में 3ण्2 डिग्री सेल्सियस अधिक था। कोकेरनाग में 0.5 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। गुलमर्ग में शून्य से 7.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। कुपवाड़ा शहर में पिछली रात का तापमान शून्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

जम्मू में पिछली रात के 6.7 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस, बटोटे में 4.1 डिग्री सेल्सियस, कटरा में 8.1 डिग्री सेल्सियस और भद्रवाह में शून्य से 0.2 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

लद्दाख के लेह और कारगिल में न्यूनतम तापमान माइनस 11.0 डिग्री सेल्सियस और माइनस 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर में बारिश और हिमपात की भविष्यवाणी की है।

Related Articles

Back to top button