बांकुड़ा : डंपर की टक्‍कर से युवक की मौत

बांकुड़ा। जिले के दुर्लभपुर बड़जोड़ा शिल्प तालुक के मनोहर मोड़ के पास शुक्रवार सुबह राख से लदे डम्पर के धक्के से एक युवक की मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक की पहचान स्वरूप खां के रूप में हुई है। वह मनोहर गांव का निवासी था। वह एक होम ट्यूटर था। शुक्रवार सुबह मनोहरमोड पर सड़क पार करते समय दुर्गापुर की ओर जा रहे एक डम्पर ने उसे धक्का मार दिया जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी।
वहीं घटना के बाद गुस्साए स्थानीय निवासियों ने सड़क पर जाम कर दिया और मृतक के परिवार को मुआवजा देने की मांग की। मनोहर गांव के निवासी और प्रांतीय कांग्रेस के सदस्य नारायण चंद्र खां ने कहा कि स्वरूप शिक्षक थे और अपने परिवार का खर्च चलाने वाले इकलौते सदस्य थे। उनके दो बेटे और एक बेटी हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस मृतक के परिवार को मुआवजा देगी। इस आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों को पथावरोध हटाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button