BANGLADESH : राष्ट्रपति ने दुष्कर्म मामलों पर मृत्युदंड के अध्यादेश को मंजूरी दी

 

बांग्लादेश में दुष्कर्म के मामले बढ़ते ही जा रहे थे इसी को मद्दे नज़र रखते हुए राष्ट्रयपति ने मृत्युदंड समंधी अध्यादेश को मंजूरी दे दी है। देश में लोग दुष्कर्म मामलो को लेकर धरना प्रदर्शन करने लगे थे। इसलिए एक दिन पहले ही राष्ट्रियपति ने अध्यादेश जारी कर दिया है।

13 अक्टूबर 2020 को बंगलादेश के राष्ट्रियपति अब्दुल हमीद ने बलात्कार के मामलों में अधिकतम सजा बढ़ाकर मृत्युदंड करने संबंधी अध्यादेश जारी कर दिया है। पहले बांग्लादेश में अधिकतम सजा उम्रकैद थी और इससे बढ़ा कर मृत्युदंड कर दिया है। बांग्लादेश में दुष्कर्म का मामला साबित होते ही अब मृत्यु की सजा दे दी जाएगी। राष्ट्रपति ने कैबिनेट के फैसले को मंजूरी प्रदान कर दी और महिला एवं बाल अत्याचार निवारण अधिनियम संबंधी अध्यादेश जारी किया।

Related Articles

Back to top button