बजरंग पुनिया और संगीता फोगाट… रब ने बना दी जोड़ी !

अर्जुन अवार्ड और पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित भारत के स्टार पहलवान बजरंग पुनिया जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इस रिश्ते में अपने हमसफ़र के लिए उन्होंने अर्जुन अवार्डी पहलवान महावीर फोगाट की बेटी संगीता फोगाट को चुना है। संगीता फोगाट भी पहलवानी में अपनी बहन गीता-बबिता की ही तरह एशियन व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अनेक मैडल जीत चुकी हैं। टोक्यो ओलंपिक के बाद दोनों शादी कर सकते हैं।

बजरंग हरियाणा के झज्‍जर जिले के रहने वाले हैं। 25 साल की उम्र में ही वे अपने पिछले 9 अंतरराष्‍ट्रीय टूर्नामेंट में 8 गोल्‍ड मेडल जीत चुके हैं। इनमें कॉमनवेल्‍थ और एशियन गेम्‍स के गोल्‍ड भी शामिल हैं। इसके अलावा उन्हें भारत में अर्जुन अवार्ड और पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। अगले साल जापान की राजधानी टोक्‍यो में होने वाले ओलंपिक के दौरान बजरंग से पदक की काफी उम्‍मीदें हैं।

हरियाणा में दादरी जिले के छोटे से गाँव बलाली में पली संगीता सुख्यात फोगाट बहनो में सबसे छोटी है। उन्होंने अपनी बहनो की ही तरह अपने पिता से पहलवानी की तालीम ली थी। 19 साल की उम्र में संगीता ने अंतर्राष्ट्रीय पहलवानी में कदम रखा था और तब से अपनी बहनो के नक्शे-कदमो पर चलते हुए अनेक मैडल जीत चुकी हैं।
जानकारों की माने तो उनकी बड़ी बहन बबीता का रेसलर विवेक सुहाग से रिश्ता पक्का हो चुका है।

Related Articles

Back to top button