मां गंगा की गोद में 11 नावों पर हुई बदायूं की अद्भुत गंगा महाआरती !

बदायूं के कछला गंगा घाट पर होने वाली नियमित गंगा महाआरती का आयोजन सावन के तीसरे रविवार को भव्य तरीके से हुआ। कछला गंगा घाट के मध्य में 11 नावों पर महाआरती का आयोजन किया गया जिसके लिए नावों को बहुत ही सुंदर ढंग से सजाया गया था। यहां पर नियमित तौर पर गंगा आरती का आयोजन गंगा के किनारे बने स्थान पर किया जाता है लेकिन आज गंगा महाआरती का आयोजन 11 नावों पर मां गंगा के बीच किया गया | जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया। आरती के बाद में माँ गंगा को समर्पित कवि सम्मेलन का भी आयोजन हुआ।

इस गंगा आरती को देखने बदायूं के साथ साथ आसपास के तमाम जनपदों के लोग भी भागीरथ घाट कछला पर पहुंचे। बरेली से आई एक महिला श्रद्धालुओं ने बताया कि उन्होंने यहां की गंगा आरती की बहुत तारीफ सुनी थी | आज का यहां का नजारा अद्भुत था ऐसा उन्होंने पहले कभी नहीं देखा।

वहीं गंगा आरती के आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं ने और जनप्रतिनिधियों ने जिला अधिकारी दिनेश कुमार सिंह की सराहना की। इस मौके पर जिलाधिकारी ने बताया कि यह आरती भागीरथ गंगा घाट कछला पर लगभग 7 महीने पूर्व शुरू की गई थी श्रावण मास में इस आरती को और भव्यता प्रदान करते हुए इसके विशेष आयोजन को रखा गया था। जिसमें 11 नावों पर सवार होकर बीच गंगा में आरती का आयोजन किया गया | इसमें सभी लोगों का विशेष सहयोग रहा उन्होंने सभी का आभार भी प्रकट किया |

 

विपिन यादव बदायूँ

Related Articles

Back to top button