कश्मीर मामले पर अफरीदी ‘बेटा’ ने डाली गेंद, गम्भीर ‘बाप’ ने तुरंत जड़ा छक्का!

जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले प्रावधान को खत्म करने के भारत सरकार के फैसले पर पाकिस्तान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है | पाकिस्तान के कलाकारों के साथ साथ अब क्रिकेटर शाहिद आफरीदी ने भी इस पर आपत्ति जताई | जिसके बाद भारत के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने शाहिद अफरीदी की इस गूगली पर छक्का मारा है | भारत सरकार के इस फैसले पर पूरे पाकिस्तान में हलचल मच गई थी | इसी बीच शाहिद अफरीदी ने भी ट्वीट कर अपनी भड़ास निकाली और संयुक्त राष्ट्र के अस्तित्व पर ही सवाल खड़े कर दिए |

अफरीदी ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए | शाहिद अफरीदी ने ट्वीट कर कहा, यूएन के संकल्प के अनुसार, कश्मीरियों को उनके सभी अधिकार मिलने चाहिए | हमारी तरह उन्हें भी आजादी का अधिकार मिलना चाहिए | अफरीदी ने सवाल खड़े करते हुए लिखा, आखिर यूएन को बनाया क्यों गया था और वह सो क्यों रहा है? कश्मीर में बिना किसी उकसावे के मानवता के खिलाफ हिंसा और अपराध को अंजाम दिया जा रहा है |

अमेरिकी राष्ट्रपति को इस मामले में मध्यस्थता करते हुए अपनी भूमिका अदा करनी चाहिए | अफरीदी के इस ट्वीट पर गौतम गंभीर ने भी करारा जवाब दिया | गौतम गंभीर ने तंज भरा ट्वीट किया | गंभीर ने आफरीदी को ‘बेटा’ बुलाते हुए लिखा, वहां बिना उकसावे के हमले हो रहे हैं, वहां मानवता के खिलाफ अपराध भी हो रहे हैं | इस मुद्दे को सामने लाने के लिए आफरीदी की तारीफ की जानी चाहिए | लेकिन वह बस एक बात का जिक्र करना भूल गए कि यह सब कुछ पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में हो रहा है | गंभीर ने आफरीदी को बेटा बुलाते हुए लिखा, चिंता मत करो, हम इसे जल्द सुलझा देंगे |

Related Articles

Back to top button