Trending

Azamgarh Aftaab 2.0: आजमगढ़ से निकला दूसरा आफताब,प्रेमिका के शरीर के किए 6 टुकड़े।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

जहां श्रद्धा की मौत के सदमे से देश उभर भी नही पाया था वही दूसरी ओर उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से श्रद्धा की मौत जैसा मामला सामने आ रहा है जिसमे आराधना नामक लड़की के प्रेम ने उसके 6 टुकड़े कर कुएं में फेंक दिया था। 15 नवंबर दिन मंगलवार को पुलिस को आराधना का शव बरामद हुआ था छान बीन के बाद यह सामने आया की आराधना का कातिल और कोई नही बल्कि उसका खुद का प्रेमी है आश्चर्य की बात तो यह है की प्रेमी प्रिंस यादव के इस घिनौने काम में उसके माता पिता भाई बहन व उसकी पत्नी भी उसके साथ है।

क्या है पूरा मामला

पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि प्रिंस यादव आराधना की शादी किसी दूसरे लड़के के साथ हो जाने से उससे नाराज़ था। जिसके चलते उसने उसकी हत्या कर दी। उसके इस काम को अंजाम देने के लिए उसके परिवार वाले उसके साथ थे। पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में यह भी बताया कि आराधना के शव की पहचान कुछ स्थानीय लोगो ने की लोग जब कुएं की और बढ़े तब उन्होंने आराधना का शव क्षत-विक्षत हालत में देखा। तैरता हुआ शव करीब 3 दिन पुराना था। अपराधी प्रिंस यादव 9 नवंबर को आराधना को बाइक पर मंदिर ले गया था जिसका फायदा उठाते हुए वह उसे गन्ने के खेत में ले गया था जहां पहले उसने उसका गला घोटा और फिर उसके शरीर के 6 टुकड़े कर दिए।

पुलिस हिरासत में है प्रिंस यादव

पुलिस प्रशासन ने प्रिंस यादव को 19 नवंबर को आड़े हाथों लेलिया था, लेकिन जब उसे आगे की कारवाही के लिए ले जाया जा रहा था तब उसने पुलिस टीम पर गोली चलाई जिसके जवाब में वह घायल हो गया, अभी प्रिंस यादव पुलिस हिरासत में है।

Related Articles

Back to top button