उत्तर प्रदेश में तेज बारिश और तूफान में लगभग 25 लोगों के गई जान, सीएम योगी ने 4-4 लाख रुपए देने का किया ऐलान

भीषण गर्मी के बीच उत्तर प्रदेश में शनिवार को आंधी और तेज बारिश के दौरान बड़ी तबाही हुई है। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने से लगभग 25 लोगों की मौत हो गई है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कल तबाही का मंजर देखा गया है। उन्नाव ओर कन्नौज जैसे जिलों में बारिश और तूफान ने बड़ी तबाही मचाई है। इस दौरान सबसे ज्यादा मौत उन्नाव जिले में हुई है। खबर है कि उन्नाव में आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत हो चुकी है। 2 दिन पहले तक जहां पूरा उत्तर भारत तप रहा था तो वहीं शनिवार को आए तेज बारिश और तूफान ने उत्तर प्रदेश में तबाही मचा दी है।

खबर है कि उत्तर प्रदेश के कई जिलों में दीवार और पेड़ गिरने से भी कई लोगों की जान गई है। वही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त करते हुए मरने वाले परिजनों को 4-4 लाख रुपए की राहत राशि उपलब्ध कराने का ऐलान किया है। शनिवार शाम आंधी तूफान के साथ तेज बारिश ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कहर बरपाया है। ऐसे में उत्तर प्रदेश में जो मौत हुई हैं उसमें सबसे ज्यादा मौत उन्नाव में हुई है।

पूरे उत्तर प्रदेश में आंधी तूफ़ान से जहां जहां मौत हुई :-

उन्नाव -8
कन्नौज – 5
रायबरेली – 5
आगरा -3
लखनऊ – 1
कानपुर -1
बांदा -1

वहीं राहत आयुक्त कार्यालय ने कल कुल 20 लोगों के मरने की पुष्टि की है। खबर है कि फिरोजाबाद में 10 लोग घायल हुए हैं। कई लोगों के नुकसान भी पहुंचा है। इसी के साथ उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में कई पशुओं के मरने की भी सूचना है। वही उत्तर प्रदेश में हुई इस बारिश ने 61 साल का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

कल उत्तर प्रदेश में 57.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। वहीं इससे पहले इतनी बारिश 28 मई 1959 को हुई थी। इस दौरान 57 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड दर्ज की गई थी। राहत आयुक्त कार्यालय के मुताबिक ज्यादातर जिलों में तेज बारिश हुई है वहीं कन्नौज में ओलावृष्टि के साथ साथ बारिश भी देखी गई है। ऐसे में मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश में 2 दिनों तक मौसम बदला रहेगा। इस गर्मी के मौसम में लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि कल का मंजर उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए बहुत ही भयावह रहा है। ऐसे में मौसम विभाग की चेतावनी पर जिलाधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश दे दिया है।

Related Articles

Back to top button