आंध्र प्रदेश: 50-वर्षीय पूर्व टीडीपी नेता को नाबालिग संग यौन उत्पीड़न करने के जुर्म में उम्रकैद

विजयवाड़ा: आंध्र प्रदेश(विजयवाड़ा) के पॉक्सो कोर्ट ने एक नाबालिग लड़की के यौन उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने के जुर्म में 50 वर्षीय पूर्व टीडीपी नेता विनोद कुमार जैन को बुधवार को उम्रकैद की सज़ा सुनाई है। पीड़िता ने पिछले साल आत्महत्या की थी। जिसके बाद सबूतों के आधार पर कोर्ट ने कहा था की पीड़िता की मौत का कारण जैन था। कोर्ट ने जैन पर ₹3 लाख जुर्माना भी लगाया है, जिसकी करीब 2,40,000 राशि पीड़िता के घरवालों को दे दी जायेगी। मामले में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

Related Articles

Back to top button