मिडिल ईस्ट तनाव के बीच LPG और तेल सप्लाई पर सरकार का भरोसा, बोली– घबराने की जरूरत नहीं

सरकार का दावा – देश में तेल और गैस की सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित भारत 40 देशों से आयात करता है कच्चा तेल, होर्मुज पर निर्भरता घटाई LPG सिलेंडर की डिलीवरी ढाई दिन में, CNG-PNG सप्लाई सामान्य

Lpg news: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और वैश्विक अनिश्चितता के बीच देश में एलपीजी और कच्चे तेल की सप्लाई को लेकर लोगों की चिंता बढ़ गई है। हालांकि सरकार ने साफ किया है कि भारत में ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है और घबराने की कोई जरूरत नहीं है। सरकार का कहना है कि देश में तेल और गैस की सप्लाई लगातार जारी है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

40 देशों से आता है कच्चा तेल

पेट्रोलियम मंत्रालय की ज्वाइंट सेक्रेटरी (मार्केटिंग और ऑयल रिफाइनरी) सुजाता शर्मा ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि भारत अपनी जरूरत का कच्चा तेल करीब 40 अलग-अलग देशों से आयात करता है। इससे सप्लाई किसी एक क्षेत्र पर निर्भर नहीं रहती। भारत की कुल कच्चे तेल की खपत करीब 189 मिलियन मीट्रिक टन है और रोजाना लगभग 55 लाख बैरल तेल की जरूरत पड़ती है। उन्होंने बताया कि मौजूदा हालात के बावजूद तेल की सप्लाई जारी है और हाल ही में दो कच्चे तेल के कार्गो भारत के लिए रवाना भी हो चुके हैं।

Lpg news: होर्मुज पर निर्भरता कम की गई

सुजाता शर्मा के मुताबिक भारत ने ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए सप्लाई के कई वैकल्पिक रास्ते बनाए हैं। फिलहाल करीब 70 प्रतिशत कच्चा तेल स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के अलावा अन्य मार्गों से भारत पहुंच रहा है। इससे क्षेत्रीय तनाव का असर भारत की ऊर्जा आपूर्ति पर कम पड़ता है। उन्होंने यह भी कहा कि घरेलू PNG और वाहनों में इस्तेमाल होने वाली CNG की सप्लाई सामान्य बनी हुई है।

Lpg news: LPG सिलेंडर ढाई दिन में डिलीवर

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि एलपीजी सिलेंडर को लेकर लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। बुकिंग के बाद औसतन ढाई दिन के भीतर सिलेंडर की डिलीवरी सुनिश्चित की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि भले ही वैश्विक परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण हैं, लेकिन भारत में ऊर्जा सप्लाई फिलहाल स्थिर और नियंत्रण में है।

होर्मुज में भारतीय जहाजों की स्थिति

Lpg news: अधिकारियों के अनुसार स्ट्रेट ऑफ होर्मुज क्षेत्र में इस समय भारत के कुल 28 जहाज मौजूद हैं। इनमें से 24 जहाज पश्चिमी हिस्से में हैं, जिन पर 677 भारतीय नाविक तैनात हैं। वहीं 4 जहाज पूर्वी हिस्से में हैं, जिन पर 11 भारतीय नाविक मौजूद हैं।

 

Related Articles

Back to top button