इस साल नहीं हो सकेंगे बाबा बर्फानी के दर्शन, इस साल अमरनाथ की यात्रा हुई रद्द

अमरनाथ यात्रा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है कि इस साल अमरनाथ यात्रा को रद्द कर दिया गया है। अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने इसकी घोषणा कर दी है। कोरोनावायरस के चलते इस बार की अमरनाथ यात्रा को रद्द करने का फैसला लिया गया है। बोर्ड का कहना है कि मौजूदा हालात को देखते हुए बोर्ड ने फैसला लिया है कि इस साल की अमरनाथ यात्रा का संचालन करना उचित नहीं है।


इस सबके बाद अमरनाथ यात्रा को रद्द कर दिया गया है। बता दें कि इससे पहले अमरनाथ यात्रा 23 जून और उसके बाद 21 जुलाई से शुरू होने की बात की जा रही थी लेकिन अब यात्रा को रद्द करने का औपचारिक ऐलान हो चुका है। अमरनाथ यात्रा पर जाने के लिए श्रद्धालु बहुत बेसब्र थे हालांकि अब इस बार यह यात्रा वह नहीं कर पाएंगे। इससे पहले यात्रा पर रोक लगाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में भी एक याचिका दायर की गई थी।

यह याचिका अमरनाथ बर्फानी लंगर संगठन ने दायर की थी जिसमें कहा गया था कि अमरनाथ यात्रा में सालाना 10 लाख से ज्यादा भक्तों पहुंचते हैं। इतनी संख्या में लोगों के आने से कोरोनावायरस का खतरा बना रहेगा। वही आपको बता दें कि अमरनाथ यात्रा शुरू करने को लेकर जोर शोर से तैयारियां चल रही थी। सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी किए जाने लगे थे लेकिन अब यह बड़ा फैसला लिया गया है कि अमरनाथ यात्रा को रद्द कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button