बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले के आरोप: मंदिर में बम विस्फोट, दो लोगों की हत्या से मचा हड़कंप

मानवाधिकार संगठन बांग्लादेश जातीय हिंदू महाजोते के अनुसार, पिछले सप्ताह देश के अलग-अलग हिस्सों में हुई हिंसक घटनाओं में दो हिंदुओं की हत्या कर दी गई। मानवाधिकार समूह ने दावा किया कि हाल के दिनों में चटोग्राम इलाके में भी एक हिंदू युवक की हत्या हुई थी, जबकि एक बुजुर्ग व्यक्ति को मवेशी चोरी का विरोध करने पर गोली मार दी गई।

Bangladesh news: बांग्लादेश में हिंदू समुदाय को लेकर एक बार फिर तनाव की खबरें सामने आई हैं। मानवाधिकार संगठन बांग्लादेश जातीय हिंदू महाजोते के अनुसार, पिछले सप्ताह देश के अलग-अलग हिस्सों में हुई हिंसक घटनाओं में दो हिंदुओं की हत्या कर दी गई, जबकि एक मंदिर में देसी बम विस्फोट होने से पुजारी समेत कई लोग घायल हो गए। इन घटनाओं के बाद इलाके में दहशत का माहौल बताया जा रहा है।

कुमिला के मंदिर में पूजा के दौरान बम फेंके गए

मानवाधिकार समूह के मुताबिक 8 मार्च को कुमिला शहर के दक्षिण ठाकुरपारा इलाके में स्थित एक हिंदू मंदिर में शनि देव की पूजा के दौरान देसी बम फेंके गए। विस्फोट में मंदिर के पुजारी केशब चक्रवर्ती सहित चार लोग घायल हो गए। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, घटना कालीगाछ ताला काली मंदिर में हुई। मंदिर समिति के अध्यक्ष सजल कुमार चंदा ने बताया कि पूजा के दौरान अचानक तेज धमाका हुआ, जिससे अफरा-तफरी मच गई।

Bangladesh news: सीसीटीवी में दिखा नकाबपोश संदिग्ध

मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि सीसीटीवी फुटेज में एक नकाबपोश व्यक्ति मंदिर में प्रवेश करता और कुछ देर बाद एक बैग छोड़कर बाहर निकलता दिखाई देता है। थोड़ी ही देर बाद विस्फोट हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक धमाके के बाद इलाके में भारी दहशत फैल गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Bangladesh news: बोगुरा और कॉक्स बाजार में दो हिंदुओं की हत्या

मानवाधिकार संगठन ने यह भी दावा किया है कि 6 और 7 मार्च को बांग्लादेश के बोगुरा और कॉक्स बाजार में दो हिंदू युवकों की हत्या कर दी गई। बताया गया कि बोगुरा जिले के सरियाकंडी इलाके में जमीन विवाद के चलते 40 वर्षीय चायोन राजभर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वहीं अगले दिन कॉक्स बाजार में 29 वर्षीय गणेश पाल नामक युवक की कथित तौर पर फिरौती देने से इनकार करने पर हत्या कर दी गई।

अन्य घटनाओं का भी किया गया जिक्र

Bangladesh news: मानवाधिकार समूह ने दावा किया कि हाल के दिनों में चटोग्राम इलाके में भी एक हिंदू युवक की हत्या हुई थी, जबकि एक बुजुर्ग व्यक्ति को मवेशी चोरी का विरोध करने पर गोली मार दी गई। इन घटनाओं के बाद संगठनों ने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

 

Related Articles

Back to top button