31 मार्च तक दिल्ली में सभी जिम, नाइट क्लब और स्पा बंद, मॉल और दुकानों के एंट्री गेट पर सैनिटाइजर उपलब्ध कराया जाएगा

चीन के वुहान से जन्मा कोरोना वायरस अब भारत में भी तेजी से बढ़ता जा रहा है। भारत में अब तक कोरोनावायरस के 117 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं देश की राजधानी दिल्ली में कोरोनावायरस को महामारी घोषित कर दिया गया है। साथ ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जब इसे महामारी घोषित किया था उसी समय अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के सभी स्कूल और कॉलेज 31 मार्च तक के लिए बंद कर दिए थे। साथ ही दिल्ली के सभी सिनेमाघर भी बंद कर दिए गए थे। वहीं अब एक बार फिर अरविंद केजरीवाल ने जिम, नाइटक्लब और स्पा को 31 मार्च तक के लिए बंद कर दिया है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि अब जिम नाइटक्लब स्पा को भी 31 मार्च तक बंद किया जाएगा। सभी तरह की सभाएं जिसमें 50 से ज्यादा लोग शामिल हैं उनकी मंजूरी नहीं दी जाएगी। बता दे कि शादी को इसके दायरे से बाहर रखा गया है। यानी शादी के अलावा अगर किसी भी कार्यक्रम या फिर सभा में 50 से ज्यादा लोग शामिल होते हैं तो दिल्ली में यह 31 मार्च तक गैरकानूनी होगा। कोरोना वायरस के चलते दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यह बड़ा फैसला लिया है।

इतना ही नहीं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कल से सभी बस डिपो पर टैक्सी और ऑटो को फ्री में डिसइनफेक्ट किया जाने का आदेश दिया है। साथ ही थिएटर और साप्ताहिक बाजार 31 मार्च तक बंद रहेंगे। दिल्ली में शॉपिंग मॉल को रोजाना डिसइनफेक्ट किया जाएगा मॉल और दुकानों के एंट्री गेट पर सैनिटाइजर उपलब्ध कराया जाएगा। सैनिटाइजर से हाथ साफ करने के बाद ही मॉल और दुकान के अंदर जाने दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button