कोरोना वायरस को राजधानी में महामारी किया गया घोषित! 31 मार्च तक सभी सिनेमाघर बंद

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोनावायरस को महामारी घोषित कर दी है। जिसके चलते दिल्ली के सभी सिनेमाघरों को 31 मार्च तक के लिए बंद कर दिया गया है। इसकी जानकारी खुद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दी है। उन्होंने कहा है कि कोरोनावायरस के खतरे को देखते हुए दिल्ली के सिनेमाघरों को बंद करने का फैसला लिया गया है। इसके साथ ही जिन स्कूलों और कॉलेजों के एग्जाम खत्म हो गए हैं, उनको भी 31 मार्च तक बंद कर दिया गया है। बता दे कि अब तक प्राथमिक में पढ़ रहे बच्चों को 31 मार्च तक अवकाश दिया गया था।

बता दें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी कोरोनावायरस को महामारी घोषित कर दिया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस को महामारी इसलिए घोषित किया है क्योंकि यह वायरस अब हर देश में फैल चुका है। भारत में अब तक कोरोनावायरस के 73 मामले सामने आ चुके हैं। आज भी उत्तर प्रदेश, लद्दाख और महाराष्ट्र से कुछ नए मामले सामने आए हैं। वहीं पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि देशवासियों को कोरोना वायरस से घबराने की जरूरत नहीं हैं। सरकार इसको लेकर सतर्क है।

वहीं CMR (इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च) ने कहा है कि हम कोरोना वायरस को आइसोलेट करने में कामयाब हुए हैं। वायरस का वैक्सीन आने में कम से कम 1.5 से 2 साल लग जाएंगे।

Related Articles

Back to top button