अक्षय कुमार की फ़िल्म हाउस फुल 4 का ये कैसा पोस्टर, अक्षय ने चौंकाया

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार(Akshay Kumar) के फैंस उनकी फिल्म ‘Housefull 4’ का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म के ट्रेलर दो दिन बाद रिलीज होने वाला है, लेकिन उससे पहले इस फिल्म के दो नए पोस्टर(Poster) सामने आए हैं। इन पोस्टर में अक्षय कुमार बाल्ड लुक में नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में अक्षय कुमार गुस्से में हैं और धनुष से निशाना साध रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में अक्षय डबल रोल में हैं।
https://twitter.com/akshaykumar/status/1176730561634689024
फिल्म का मोशन पोस्टर जारी
इस पोस्टर को रिलीज करते हुए कैप्शन में लिखा कि कहानी शुरू की थी बाला ने 1419 में, मगर खत्म हैरी करेगा 2019 में। इस पागलपन के लिए तैयार हैं | ‘Housefull 4’ का ट्रेलर 27 सितंबर को रिलीज होगा। बता दें कि इससे पहले अक्षय कुमार ने फिल्म का मोशन पोस्टर(Motion Poster) जारी किया था। जिसमें बताया गया था कि फिल्म की कहानी साल 1419 और 2019 की होगी।
Gear up for the hilarious ride of #Housefull4 taking you back to 1419 tomorrow at 11 AM!#SajidNadiadwala @Riteishd @thedeol @kritisanon @hegdepooja @kriti_official @farhad_samji @WardaNadiadwala @foxstarhindi @NGEMovies pic.twitter.com/MiCeeEdpXv
— Akshay Kumar (@akshaykumar) September 24, 2019
साजिद नाडियाडवाला ने किया है प्रोड्यूस
आपको बता दें कि फिल्म ‘Housefull 4’में अक्षय कुमार के साथ बॉबी देओल, रितेश देशमुख, कृति खरबंदा, कृति सेनन, राणा दग्गुबाती, पूजा हेगड़े और चंकी पांडे भी नजर आने वाले है। इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है। बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन पहले साजिद खान कर रहे थे, लेकिन मीटू का आरोप लगने के बाद उन्हें हटा दिया गया। इसके बाद में इसे फरहाद सामजी ने निर्देशित किया।



