गुजरात चुनाव में अखिलेश यादव भी ठोकेंगे ताल, दिए ये संकेत

गुजरात चुनाव को लेकर तैयारियां जोरो पर है। ऐसे में सभी पार्टियां अपनी ताकत झोक रही है। ऐसें में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी ताल ठोकने को तैयार है

लखनऊ: गुजरात चुनाव को लेकर तैयारियां जोरो पर है। ऐसे में सभी पार्टियां अपनी ताकत झोक रही है। ऐसें में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी ताल ठोकने को तैयार है। अखिलेश यादव ने गुजरात विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत के साथ ताल ठोकने के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा है कि पांच महानगरों के अतिरिक्त पूरा गुजरात बंजर और उजाड़ है। लोग भाजपा से मुक्ति चाहते हैं। समाजवादी पार्टी अब गुजरात मॉडल के छलावा का पर्दाफाश करेगी।

गुजरात में भाजपा के सत्ताकाल के 25 वर्ष घोर निराशाजनक रहे- Up News

अखिलेश  ने शुक्रवार को कहा कि गुजरात में भाजपा के सत्ताकाल के 25 वर्ष घोर निराशाजनक रहे हैं। किसानों-नौजवानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों की आय में दो दशकों में कोई गुणात्मक अंतर नहीं आया है। सूरत, बड़ौदा, अहमदाबाद, गांधीनगर, जामनगर, राजकोट सहित पूरे गुजरात में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध नहीं है। गांवों में महिलाएं दूर-दूर से पीने का पानी लाने के लिए मजबूर हैं। बहुत से लोग खरीद कर पानी पीते है।

गुजरात प्रदेश की कार्यकारिणी नामित

बता दे कि इसी के साथ अखिलेश यादव ने गुजरात प्रदेश की कार्यकारिणी नामित कर दी है। गुजरात समाजवादी पार्टी में अध्यक्ष देवेन्द्र उपाध्याय (बडोदरा), उपाध्यक्ष  अभिलाष धनेशा (बडोदरा),  विजय कुमार यादव (सिलवस्सा) और अहीर मयूर सोलंकी (राजकोट), प्रमुख महासचिव  राम सेवक साहनी (बडोदरा) कोषाध्यक्ष  हसीब अंसारी (बडोदरा) तथा महासचिव  किरन कन्सारा (अहमदाबाद), भीखा भाई हरभा (जामनगर) एवं अरविन्द चौबे (अहमदाबाद) नामित हुए हैं। इनके अतिरिक्त प्रदेश कार्यकारिणी में 25 सचिव और 67 सदस्य बनाए गए हैं।

ये भी पढ़ें-मां के 100वां जन्मदिन पर आशीर्वाद लेने आशीर्वाद हासिल पहुंचे पीएम मोदी, दिल को छु जानें वाली लिखी बात

ये भी पढ़ें-गुजरात चुनाव में अखिलेश यादव भी ठोकेंगे ताल, दिए ये संकेत

Up NEWS

Political News

Related Articles

Back to top button