अखिलेश यादव ने BJP पर साधा निशाना, कहा- किसानों पर भाजपा के जुल्म व अत्याचार नहीं भूलेंगे यूपी वाले

'लखीमपुर किसान स्मृति दिवस' मनाकर यूपीवालों ने दिया जवाब

लखनऊ: यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत गरमाई हुई है। वहीं पक्ष-विपक्ष पर वार-प्रतिवार का सिलसिला शुरु हो चुका है। इसी कड़ी में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला बोलने कहा है कि यूपी के लोग भाजपा सरकार में किसानों पर हुए अत्याचारों को नहीं भूलेंगे और चुनाव मे जवाब देंगे। प्रदेश के लोगों ने ‘लखीमपुर किसान स्मृति दिवस’मनाकर इस बात का संदेश दे दिया है। उन्होंने शनिवार को ट्वीट कर कहा कि ‘लखीमपुर किसान स्मृति दिवस’ मनाकर यूपीवालों ने बता दिया है कि वो न तो किसानों पर पीछे से किये गये वार को भूलेंगे, न किसानों की शहादत को और न ही भाजपा के ज़ुल्म और अत्याचार को।

अखिलेश यादव- क्षेत्र की जनता अब बदलाव चाहती है

झांसी में समाजवादी विजय यात्रा के दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि बुंदेलखंड की जनता ने भाजपा को सब कुछ दिया, लेकिन बदले में कुछ नहीं मिला। अब क्षेत्र की जनता भाजपा को इसका करारा जवाब देगी। जनता आगामी चुनाव में बुंदेलखंड से भाजपा का सूपड़ा साफ कर देगी। बुंदेलखंड का जनता इस बार भाजपा को शून्य कर देगी। उन्होने कहा कि यात्रा को मिलने वाला जनसमर्थन इस बात का स्पष्ट संदेश दे रहा है कि क्षेत्र की जनता अब बदलाव चाहती है।

अखिलेश यादव- न नौजवानों को रोजगार न ही किसानों को खाद

उन्होने ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में बुंदेलखंड की जनता ने क्षेत्र की सभी 19 सीटें भाजपा को दी थीं। इसके बाद लोकसभा की चार सीटों पर भी भाजपा को जिताया। लेकिन, बदले में भाजपा ने कुछ नहीं दिया। न नौजवानों को रोजगार मिल पाया और न ही किसानों को खाद। यहां तक कि समाजवादी पेंशन तक बंद कर दी।  प्रदेश में सपा सरकार बनने पर महिलाओं को तीन गुना पेंशन दी जाएगी।

जनता अपना बुलडोजर चलाकर भाजपा का कर देगी सफाया

अखिलेश यादव ने कहा कि झांसी की जनता से मुख्यमंत्री ने यहां मेट्रो ट्रेन चलाने तथा झांसी को सीधा दिल्ली से जोड़ने का वादा किया था, लेकिन ये किया नहीं गया। किसानों की आय आधी रह गई है, जबकि महंगाई दोगुनी हो गई है। अंग्रेजों ने जलियांवाला बाग में नागरिकों के सीने पर गोली मारी थी, लेकिन भाजपा ने किसानों पर पीछे से जीप चढ़ाने का काम किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता पर बुलडोजर चलाया, अब जनता अपना बुलडोजर चलाकर भाजपा का सफाया कर देगी। प्रदेश का आलम ये है कि एक आईपीएस दूसरे पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहा है। गोरखपुर में पुलिस ने व्यापारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। कस्टोडियन डेथ के मामले में देश में यूपी सबसे ऊपर है। लेकिन जनता अब भाजपा को जड़ से उखाड़ फेकेगी।

ये भी पढ़ें-अखिलेश यादव ने अयोध्या में राम मंदिर को लेकर कही ये बड़ी बात, जानिए क्या

Related Articles

Back to top button