पलायन को लेकर अखिलेश यादव ने जताई चिंता, कहा- जरुरतमंदों की मदद करे सरकार

लॉक डाउन के बीच फंसे लोग पलायन को मजबूर है। ये लोग वो दिहाड़ी मजदूर हैं जो रोज काम करके रोज पेट भरते थे। लेकिन काम बंद होने की वजह से इन्हें काफी परेशानी हो रही है। इन लोगों को खाने पीने की चीजों के लिए जूझना पड़ रहा है। इसीलिए बस नहीं मिलने पर ये लोग पैदल ही अपने घर के लिए निकल लिए। हालांकि आज कुछ बसों को संचालन इन लोगों के लिए शुरु किया गया है जो इन सभी को इनके घर तक पहुंचाएगी। लेकिन फिर भी इन लोगों की स्थिति काफी खराब है। ऐसे में इन लोगों को उचित व्यवस्था और इलाज की सुविधा के लिए समाजादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार से शिकायत की है।

अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा-ऐसे मानसिक एवं शारीरिक दबाव के समय भोजन और काम के बिना बेघर लोगों का घर की ओर गमन स्वाभाविक है। सरकार द्वारा व्यवस्था की निरंतरता एवं दूरी बनाए रखते हुए लोगों को उनके घर तक पहुँचाना ज़रूरी है। ऐसे बीच में फँसे लोगों के भोजन, जाँच और आवश्यकतानुसार इलाज की व्यवस्था भी होनी चाहिए।

आपको बता दें कि अखिलेश यादव लगातार सरकार को इन लोगों की मदद के लिए चेता रहे हैं। समाजवादी पार्टी भी ऐसे लोगों की मदद के लिए आगे आई थी। अखिलेश यादव ने आजमगढ के अस्पताल में स्टाफ और डॉक्टर्स की देखरेख के लिए अपनी सांसद निधि से 1 करोड़ रुपए की राशि प्रदान की थी। इसी के साथ ही समाजवादी पार्टी के कई सांसदों ने भी लोगों की मदद के लिए सहायता राशि प्रदान की थी।

 

 

 

Related Articles

Back to top button