अखिलेश यादव का बड़ा फैसला, यूपी चुनाव से पहले आईपैक से तोड़ा नाता

अखिलेश यादव ने चुनावी रणनीतिकार कंपनी आईपैक के साथ अपना करार किया खत्म सोशल मीडिया और मैनेजमेंट के लिए आईपैक की जगह अब शो टाइम संभालेगी कमान कम अंतर से हारने वाली सीटों पर फोकस कर रही थी टीम, चुनाव से पहले सपा का बड़ा फैसला

Akhilesh yadav: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सियासी बिसात बिछनी शुरू हो गई है और इसी बीच समाजवादी पार्टी के खेमे से एक बड़ी खबर सामने आई है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने चुनाव प्रबंधन और सोशल मीडिया की कमान संभालने वाली मशहूर कंपनी आईपैक (IPAC) के साथ अपना करार रद्द कर दिया है। करीब ढाई महीने पहले अखिलेश यादव ने इलेक्शन मैनेजमेंट का जिम्मा आईपैक और शो टाइम नामक दो कंपनियों को सौंपा था, लेकिन अब आईपैक सपा के चुनावी अभियान का हिस्सा नहीं रहेगी।

Akhilesh yadav: हार वाली सीटों पर फोकस कर रही थी टीम

बताया जा रहा है कि आईपैक की टीम मुख्य रूप से उन विधानसभा सीटों पर काम कर रही थी, जहां पिछले चुनाव में समाजवादी पार्टी बहुत ही कम अंतर से हार गई थी। आईपैक का काम इन क्षेत्रों में पार्टी की स्थिति मजबूत करना और डेटा के जरिए रणनीति तैयार करना था। दिलचस्प बात यह है कि आईपैक की ज्यादातर टीम उत्तर प्रदेश के बाहर से ही अपनी गतिविधियां संचालित कर रही थी, लेकिन अब समाजवादी पार्टी ने उनके साथ आगे न बढ़ने का फैसला लिया है।

शो टाइम का काम रहेगा जारी

Akhilesh yadav: भले ही आईपैक के साथ करार खत्म हो गया हो, लेकिन दूसरी कंपनी शो टाइम अपना काम पहले की तरह ही जारी रखेगी। समाजवादी पार्टी के सोशल मीडिया और ग्राउंड मैनेजमेंट का काफी हिस्सा अब इसी कंपनी के पास रहेगा। चुनाव से ऐन पहले चुनावी रणनीतिकारों में किए गए इस बदलाव को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है कि आखिर अखिलेश यादव ने अचानक अपनी रणनीति में यह बदलाव क्यों किया।

 

यह भी पढ़ें: बंगाल चुनाव के बाद फिर शुरू हुआ खूनी खेल, न्यूटाउन में भाजपा कार्यकर्ता की पत्थर मारकर हत्या

Related Articles

Back to top button