आत्महत्या से पहले फूट-फूटकर रोईं भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा, वीडियो वायरल

वाराणसी।भोजपुरी अभिनेत्री माॅडल आकांक्षा दुबे ने सारनाथ थाना क्षेत्र के होटल सोमेंद्र रेजीडेंस में रविवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। आकांक्षा 25 साल की थीं और बहुत ही कम समय में इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई थी।आत्महत्या से पहले आकांक्षा इंस्टाग्राम पर लाइव भी आईं थीं।छोटे से वायरल वीडियो में आकांक्षा बुरी तरह से रोती हुई दिखाई दे रहीं हैं।

आकांक्षा दुबे की उत्तर प्रदेश की जानी मानी कलाकारों में गिनती होती थी।आकांक्षा ने भोजपुरी सिनेमा, संगीत और फिल्मों में भी काम किया था।यूपी के अलावा आकांक्षा पूरे देश में भी अच्छी फैन फॉलोइंग है। आकांक्षा इंस्टाग्राम पर रील्स भी बनाती थीं।

 

 

 

 

 

बताया जा रहा है कि आकांक्षा दुबे ने अपने कैरियर की शुरुआत सोशल प्लेटफॉर्म टिक-टॉक से की थी। टिक-टॉक पर आकांक्षा के टैलेंट को लोगों ने काफी पसंद किया और उनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त होती गई। उसके बाद में अकांक्षा ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपना कदम रखा।एक से बढ़कर एक भोजपुरी गाने और फिल्मों में काम किया।आकांक्षा ने वीरों के वीर और कसम पैदा करने वाले की 2 फिल्मों में काम किया था जो लोगों को काफी पसंद आया था।इससे पहले शनिवार की रात को आकांक्षा ने अपने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो भी शेयर किया था।आकांक्षा दुबे ने अपने फिल्मी कैरियर की शुरुआत मायानगरी मुंबई से की थी।आकांक्षा के माता-पिता उन्हें आईएएस बनाना चाहते थे, लेकिन उनका छोटी उम्र से ही डांस और एक्टिंग में मन लगता था।

आकांक्षा दुबे ने लगभग 23 घंटे पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक शायरी वाली स्टोरी अपलोड की थी। शायरी यह थी कि – के राह देखेंगे तेरी चाहे जमाने लग जाएं, या तो आ जाए तू, या हम ही ठिकाने लग जाएं।यूपी के भदोही में आकांक्षा का जन्म 21 अक्तूबर 1997 को हुआ था। आकांक्षा दुबे जिले के चौरी थाना क्षेत्र के परसीपुर की रहने वाली थीं। आकांक्षा दुबे को छोटी उम्र से ही डांस और एक्टिंग का काफी शौक था। वो अक्सर सोशल मीडिया पर डांस के वीडियो पोस्ट करती थीं।

Related Articles

Back to top button