भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास

भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। लंबे समय से महेंद्र सिंह धोनी भारतीय टीम के साथ नहीं खेल रहे थे लेकिन लगातार कहा जा रहा था कि महेंद्र सिंह धोनी अब भी खेल सकते हैं। हालांकि महेंद्र सिंह धोनी ने अचानक ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया।

बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी ने पहले ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था लेकिन अब उन्होंने वनडे और टी-20 से भी संयास ले लिया है यानी अब वह ब्लू जर्सी में नहीं दिखने वाले हैं। हालांकि महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल खेलते नजर आएंगे।

महेंद्र सिंह धोनी के फैंस इस खबर से बेहद नाराज भी हो गए हैं और बहुत मायूस भी हैं। महेंद्र सिंह धोनी में अभी क्रिकेट बचा था यह उनके फैंस मानते हैं। महेंद्र सिंह धोनी इकलौते ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने t20 वर्ल्ड कप और वन डे इंटरनेशनल वर्ल्ड कप दोनों टीम इंडिया को जिताएं हैं । महेंद्र सिंह धोनी को सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दूसरे देशों में भी बेहतरीन कप्तान मानते हैं। धोनी ने 2004 में भारतीय टीम में कदम रखा था। ऐसे में अब 2020 में धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। अब 19 सितंबर से शुरू होने वाले आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी कौन के फैंस खेलते देख सकेंगे।

Related Articles

Back to top button