ज्ञानवापी मस्जिद के बाद अब मथुरा के शाही ईदगाह को सील करने की उठी मांग, जानें मामला

मुथरा सिविल जज सीनियर डिवीजन की कोर्ट में अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह ने प्रार्थना पत्र लगाया है

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित बहुचर्चित ज्ञानवापी मस्जिद विवाद के बादअब मथुरा की प्रसिद्ध शाही ईदगाह मस्जिद को सील करने की मांग की गई है। ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के वजूखाने में मिले कथित शिवलिंग के चारों तरफ बनी दीवारों को तोड़ने की मांग को लेकर कोर्ट जाने की बात अब हिंदू पक्ष की तरफ से की जा रही है। वहीं शाही ईदगाह को लेकर भी याचिका दायर हो गई है।

महेंद्र प्रताप सिंह ने प्रार्थना पत्र लगाया

जानकारी के मुताबिक मुथरा सिविल जज सीनियर डिवीजन की कोर्ट में अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह ने प्रार्थना पत्र लगाया है। इसमें उन्होंने शाही ईदगाह पर सुरक्षा बढ़ाए जाने, वहां आने-जाने पर रोक और सुरक्षा अधिकारी को नियुक्त करने की मांग की गई है।

महेंद्र प्रताप ने अपनी इस मांग के पीछे बताई ये वजह

महेंद्र प्रताप ने अपनी इस मांग के पीछे वजह बताई है कि असली कृष्ण जन्मभूमि के जो अवशेष हैं, अगर उनसे छेड़छाड़ हो गई तो संपत्ति का चरित्र बदल जाएगा और केस का कोई आधार नहीं रह जाएगा.’ उनकी इस याचिका पर सिविल जज सीनियर डिवीजन की कोर्ट आज सुनवाई करेगी.

Related Articles

Back to top button