भारत सीमा पर आंख में आंख डालकर बात करना भी जानता है और डिजिटल स्ट्राइक करना भी : मंत्री रविशंकर प्रसाद

भारत और चीन के बीच झड़प में भारत के 20 जवान शहीद हो गए थे जिसके बाद से ही पूरे देश में आक्रोश का माहौल है। भारत और चीन के बीच विवाद अब और बढ़ता जा रहा है। चीन की हरकतों से परेशान आकर भारत ने चीन के सामान को बॉयकॉट करना शुरू कर दिया। वहीं भारत ने चीन के 59 एप्स को बैन कर दिया है। वही इस पर देश के केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि देशवासियों की रक्षा के लिए भारत डिजिटल स्ट्राइक भी कर सकता है। उन्होंने कहा कि भारत की सुरक्षा और संप्रभुता के लिए, देशवासियों की डिजिटल सुरक्षा और गोपनीयता के लिए हमने 59 एप्स पर प्रतिबंध लगा दिया है जिसमें टिक टॉक भी शामिल है।

बता दें कि केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि भारत अपनी सीमा पर आंख में आंख डाल कर बात करना जानता है और भारत के लोगों के लिए डिजिटल स्ट्राइक करना भी जानता है। उन्होंने कहा कि देश को मोबाइल एप्स के मामले में आत्मनिर्भर बनाना होगा। वही डिजिटल इंडिया के कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा था कि चीन के एप्स पर हमने जो प्रतिबंध लगाया है मुझे लगता है कि है बड़ा अवसर है। क्या हम भारतीयों द्वारा बताए गए अच्छे आपके साथ मार्केट में आ सकते हैं ? हमें कई कारणों से अपने एजेंडे पर चलने वाली विदेशी एप्स पर निर्भरता को रोकना होगा।

बता दें कि भारत में इस समय आत्मनिर्भरता की बात होने लगी है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्म निर्भर भारत बनाने की नींव रखी है। लगातार मोदी सरकार की तरफ से कहा जा रहा है कि ज्यादा से ज्यादा अपनी चीजों का इस्तेमाल किया जाए। जब से भारत में लॉकडाउन किया गया है तब से ही मोदी सरकार आत्मनिर्भर भारत की ओर जोर दे रही है। ऐसे में अब चीन के साथ विवाद में जब 59 चाइनीज ऐप्स बैन कर दिए गए हैं तो अब भारत के उद्योगपतियों से उम्मीद जताई जा रही है कि वह आगे आकर भारत में बनी चीजों का समर्थन करें। अब भारत में बने एप्स पर आत्मनिर्भर होने की कोशिश की जा रही है।

बता दें कि केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा था कि भारत के पास टैलेंट की कमी नहीं है। सरकार की ओर से उन्हें प्रोत्साहन दिया जा रहा है। इसके साथ ही इन टैलेंट को इंफोसिस के नंदन नीलेकणी जैसे लोगों की मदद की जरूरत है। देश में पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप की बहुत संभावना है। रविशंकर प्रसाद ने कहा था कि हमारा मकसद भारत को सॉफ्टवेयर के क्षेत्र में भी आत्मनिर्भर बनाने का है। इसके लिए स्टेकहोल्डर से बात करके नीति बना ली भी गई है। हम चाहते हैं कि तमाम डिजिटल मीडिया में आत्मनिर्भर बनने के साथ ही भारत सॉफ्टवेयर के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बने। भारत दुनिया का सॉफ्टवेयर हब बने।

Related Articles

Back to top button