पुलिस से निलंबित होते ही टिक टोक स्टार बनी गुजरात पुलिस की महिला कांस्टेबल अर्पिता चौधरी

गुजरात पुलिस की एक महिला कांस्टेबल की किस्मत रातों रात बदल गई। कुछ दिन पहले ही इस महिला कांस्टेबल को थाने में टिकटॉक वीडियो बनाने पर निलंबित कर दिया था। तभी जिस वीडियो के कारण वह ससपेंड हुईं थी उसी वीडियो ने उनकी रातों रात किस्मत ही बदल दी।

हाल ही में गुजरात पुलिस की महिला कांस्टेबल अर्पिता चौधरी अपनी टिकटॉक वीडियो के कारण एक सनसनी एक्ट्रेस बन चुकी है। यह महिला कांस्टेबल एक गुजरती एल्बम के “टिकटोक नी दीवानी ” गाने में भी अभिनय कर चुकी हैं।

इस गाने ने अबतक करीब 2 मिलियन व्यूज भी बटोर लिए हैं। इस एल्बम के गायक जिग्नेश कविराज हैं और बोल मनु राबरी के हैं। अभिनय के साथ ही अर्पिता गाना भी गा चुकी हैं। धर्मिक वीडियो बनाने में भी रूचि रखती हैं।

अर्पिता चौधरी की माने तो निलंबन के बाद उन्हें 2 फिल्मों के ऑफर्स भी आ चुके हैं। लेकिन वह अभी अपने अधिकारीयों की परमिशन का इंतज़ार कर रही हैं। बॉलीवुड में काम करने को लेकर उनका कहना है कि ‘बहुत सारे प्रस्ताव हैं लेकिन मुझे अनुमति लेनी होगी, मैं अभिनय करूंगी”।

Related Articles

Back to top button