अफगानिस्तान : हेरात जेल में हुए दंगे में 8 कैदियों की मौत, 12 घायल

काबुल। अफगानिस्तान में हेरात जेल में बुधवार शाम हुए दंगे में 8 कैदियों की मौत हो गई और 12 घायल हो गए।

प्रांतीय जन स्वास्थ्य निदेशालय के प्रवक्ता मोहम्मद रफीक सिरजई ने कहा कि यह दंगा तब शुरू हुआ जब ब्लॉक 5 के कैदियों द्वारा बनाए गए विभाजक दीवारों को पुलिस ने हटाना शुरू किया। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस के अनुसार स्थिति पर नियंत्रण किया जा चुका है। सूत्रों के अनुसार ब्लॉक 5 को कैदियों ने आग के हवाले कर दिया था और यह दंगा मध्य रात्रि तक चला।

Related Articles

Back to top button