UP : एडीओ पंचायत ने फांसी लगाकर दी जान, अधिकारियों पर उत्पीड़न का लगा रहे हैं परिजन आरोप

लखीमपुर खीरी। रामचंद्र गौतम जो वर्तमान में एडीओ पंचायत बेहजम के पद पर तैनात थे | उन्होंने आज सुबह मानसिक तनाव के चलते अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

काफी समय से उच्च अधिकारियों द्वारा मानसिक दबाव बनाए जाने व प्रताड़ित करने का परिजन आरोप लगा रहे हैं। परिजनों द्वारा विकास भवन के बड़े अधिकारी पर उत्पीड़न का आरोप लगाया जा रहा है | बता दें की एडीओ पंचायत रामचंद्र गौतम नीमगांव थाना क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी थे। पूर्व में एक ग्राम पंचायत विकास अधिकारी भी फांसी लगाकर जान दे चुका है। जिले में लगातार यह कर्मचारियों के उत्पीड़न की दूसरी घटना है।

इस घटना की जानकारी होने पर प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को शव को पोस्टमार्टम के लिए परिजन नही ले जाने दे रहे हैं। उच्च अधिकारियों के न आने पर राेड जाम कर दिया | इधर मामले की खबर मिलते ही जिलाधिकारी व एस.पी ने, घटना स्थल का निरिक्षण कर अधीनस्थाे काे कार्य वाही के निर्देश दिये है |

घटना की खबर मिलते ही कस्ता विधायक सौरभ सिंह साेनू ने कहा कि आरोपियों पर FIR दर्ज कराई जायेगी |

Related Articles

Back to top button