भारत के पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों पर बड़ा बयान, यहाँ पढ़िए

वाराणसी : ईरान और अमेरिका में युद्ध की बनती स्थिति के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड आयल के बढ़े दाम के सवाल के जवाब में धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय कारणों से कच्चे तेल के दाम में उछाल आया है | इससे निजात पाने के लिए हमारे देश में निजी उत्पादन बढ़े, खाड़ी देशों के अलावा अन्य देशों से भी हम कच्चे तेलों को लाएं और ऊर्जा के अन्य विकल्प की और हम जाएं इस पर भी हम काम कर रहे हैं। कुछ चीजें लॉन्ग मीड और शॉर्ट टर्म की होती हैं लेकिन आज चिंता बनी हुई है कि विश्व में तनाव ना बढ़े |

आज का समय है जब तेल उत्पादन इलाकों में तनाव पैदा होता है, तो इसका सीधा सीधा प्रभाव भारत के बाजार पर भी पड़ता है। भारत की अपेक्षा रहेगी कि विश्व में तनाव ना बढ़े और उत्तेजना ना हो | इसमें विश्व और भारत दोनों का कल्याण है जिसमें भारत में अपना मत रख दिया है |

लगभग एक करोड़ भारतीयों का खाड़ी देशों में फंसे होने के सवाल के जवाब में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री ने कहा कि इतना घबराने की जरूरत नहीं है | सऊदी अरब कुवैत यूएई में शांति है |

ननकाना साहब पर हमले को लेकर सोनिया गांधी का यह कहना कि भारत को पाकिस्तान पर दबाव बनाना चाहिए पर पेट्रोलियम मंत्री ने कहा कि अब तक कहां चुप थें | पिछले 15 दिनों से जिस तरह का गैर जिम्मेदाराना रवैया उन्होंने अपनाया है इसका जवाब उनको देना चाहिए कि वह पाकिस्तान के साथ खड़े हैं कि भारत के साथ |

Related Articles

Back to top button