देश में कोरोना के सक्रिय मामलों में गिरावट का ट्रेंड बरकरार, अब 15.11 फीसदी ही सक्रिय मामले

नई दिल्ली। भारत में कुल पॉजिटिव मामलों के प्रतिशत की तुलना में सक्रिय मामलों की संख्या में लगातार गिरावट का ट्रेंड बना हुआ है। इस समय देश में कुल पॉजिटिव मामलों में से केवल 15.11 प्रतिशत सक्रिय मामले हैं, जिसकी संख्या 9,40,441 हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक एक अगस्‍त को यह आंकड़ा 33.32 प्रतिशत था जो 30 सितंबर को घटकर 15.11 प्रतिशत पर आ गया है। दो महीने में भी सक्रिय मामलों की संख्या आधी हो गई है।

भारत में लगातार बढ़ रहा रिकवरी दर आज 83.33 प्रतिशत हो गया। पिछले 24 घंटे में 86,428 मरीज ठीक हुए हैं और उन्हें छुट्टी दे दी गई है। कुल ठीक होने वाले मामले की संख्या 51,87,825 है। रिकवर मामले और सक्रिय मामलों के बीच का अंतर 42 लाख (42,47,384) को पार कर गया है। रिकवरी के बढ़ती संख्या के कारण अंतर लगातार बढ़ रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक टेस्ट, ट्रैक, ट्रेस, ट्रीट, टक्नोलॉजी रणनीति के कारण राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के तेजी से रिकवरी दर्ज की जा रही है।14 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में 5,000 से कम सक्रिय मामले हैं।

सक्रिय मामलों के 76 प्रतिशत से अधिक मामले 10 राज्यों में केंद्रित
देश में कुल सक्रिय मामलों में 76 फीसदी मामले 10 राज्यों से आते हैं। इन राज्यों में महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, ओडिशा, असम, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना शामिल है। 2,60,000 से अधिक सक्रिय मामले के साथ महाराष्ट्र इस सूची में सबसे उपर है।

Related Articles

Back to top button