प्रेमिका के एक फोन ने तुड़वाई सगाई, मैरिज हॉल में मचा हंगामा

प्रेमिका के फोन कॉल से सगाई समारोह में मचा बवाल 6 साल के रिश्ते और गर्भपात के आरोपों ने तोड़ा रिश्ता पुलिस दखल के बाद थाने में हुआ दोनों पक्षों में समझौता

Gorakhpur Marriage Case: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में सगाई समारोह के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक फोन कॉल ने पूरे कार्यक्रम का रुख बदल दिया। खुशियों के माहौल में अचानक ऐसा मोड़ आया कि सगाई ही टूट गई।

प्रेमिका के कॉल के बाद टूटी सगाई

पीपीगंज नगर स्थित एक मैरिज हॉल में शुक्रवार को सगाई का कार्यक्रम आयोजित था। लड़की पक्ष पूरी तैयारी में जुटा था, लेकिन इसी बीच दूल्हा बनने वाला युवक मौके से गायब हो गया। जब लड़की के भाई ने युवक के मोबाइल पर फोन किया तो कॉल एक युवती ने उठाया। उसने खुद को युवक की प्रेमिका बताते हुए दावा किया कि उसका पिछले छह साल से सौरभ के साथ संबंध है। इतना ही नहीं, उसने गर्भपात तक के आरोप लगाए। यह सुनते ही समारोह स्थल पर हंगामा मच गया। लड़की और लड़के पक्ष के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस को बुलाना पड़ा।

Gorakhpur Marriage Case: काफी समय से चल रही थी शादी की तैयारी

जानकारी के मुताबिक, गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी खजनी थाना क्षेत्र के सियर टोला निवासी सौरभ चौहान से तय हुई थी। बताया जा रहा है कि सौरभ चौहान डाक विभाग की गोरखपुर रेल मेल सेवा में कार्यरत है। दोनों परिवारों के बीच काफी समय से शादी की तैयारियां चल रही थीं और सगाई को लेकर उत्साह भी था। लेकिन एक फोन कॉल ने पूरा माहौल बदल दिया।

पुलिस ने कराया समझौता

Gorakhpur Marriage Case: सगाई टूटने के बाद लड़की पक्ष में नाराजगी देखी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने ले जाकर मामला शांत कराया। बाद में आपसी बातचीत के जरिए समझौता कर लिया गया। इस घटना की इलाके में काफी चर्चा हो रही है कि एक फोन कॉल ने कैसे एक रिश्ते को टूटने पर मजबूर कर दिया।

Related Articles

Back to top button