ठंड ने ली एक वृद्ध महिला की जान, आग में झुलस तड़प-तड़प कर हुई मौत

बदायूं : कोतवाली कादराबाद गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब अचानक एक झोपड़ी में आग लग जाने से एक पशु सहित 70 वर्षीय लीलावती वृद्ध महिला की जलकर मौत हो गई | जबकि एक और भैंस की 50 परसेंट से अधिक जलने से हालत गंभीर बनी हुई है | आपको बता दें कि लीलावती रोनाई थाना उघैती जिला बदायूं की स्थाई निवासी थी जो कि रिश्तेदारी में आई हुई थी |

ये हैं पूरा मामला

रिश्तेदारी में आई एक महिला को आग से तपाने के लिए चारपाई के नीचे आग रख दी | जिससे महिला ठंड से राहत पाते हुए नींद में सो गयी | चारो तरफ धान के पुआल तथा बाजरे के पुआल का झोंपड़ी बनी हुई थी | जिससे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया | जब तक वृद्ध महिला कुछ समझ पाती तब तक महिला आग के आगोश में पूर्ण तरह से आ चुकी थी | जिसके बाद वो महिला चिल्लाई | चीख पुकार सुन ग्रामीण मोहल्ले वाले एकत्र होकर बचाने में जुटे लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी | बचा था सिर्फ हड्डियों का कंकाल उसी झोपड़ी में भेंस भी बंधी हुई थी जिनको बचाना चाहा तब तक वो भी जल चुकी थी |

आग की घटना को सुनकर गांव में अफरा-तफरी का माहौल हो गया और सूचना पर पुलिस प्रशासन से कोतवाली प्रभारी प्रवीण कुमार सोलंकी घटना स्थल पर पहुंचे | जहां उन्होंने परिवार से जानकारी लेते हुए जांच शुरू कर दी है |

Related Articles

Back to top button