देश को मिला नया आर्मी चीफ, जम्मू कश्मीर पर कही ये बड़ी बात

बिपिन रावत के आर्मी चीफ पद से रिटायरमेंट के बाद देश को 28 वां आर्मी चीफ भी मिल गया है। जनरल मनोज मुकुंद नरवणे को देश का अगला आर्मी चीफ बनाया गया है। वहीं उन्होंने कश्मीर पर एक बड़ा बयान दिया है।

जनरल मुकुंद ने कहा कि धारा 370 खत्म होने के बाद जम्मू कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियों में महत्वपूर्ण गिरावट आई है। सेना प्रमुख ने कहा कि नियंत्रण रेखा पर संघर्षविराम उल्लंघन हो रहा है। हमें पता है कि सीमा पार विभिन्न लॉन्चपैड्स हैं। जहां आतंकवादी भारत में घुसपैठ की फिराक में हैं। मगर हम इस खतरे से निपटने के लिए तैयार हैं।

इतना ही नहीं आर्मी चीफ ने कहा कि 370 को हटाए जाने के बाद से जम्मू-कश्मीर में जमीनी हालात में सुधार गए हैं। हिंसा की घटनाओं में उल्लेखनीय गिरावट देखी गई है, यह जम्मू-कश्मीर की आबादी के लिए बहुत अच्छी बात है। इस क्षेत्र में शांति और समृद्धि लाने की दिशा में एक कदम आगे है।

Related Articles

Back to top button