कर्नाटक में जीत के बाद, दिल्ली कांग्रेस कार्यालय के सामने बजरंग बली की पोशाक में जश्न मनाता दिखा शख्स

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जीत हासिल करने के बाद देश के कोने कोने में कार्यकर्ता जश्न मनाते नज़र आए है। हिमाचल प्रदेश के बाद अब कर्नाटक में भाजपा ने अपनी सत्ता खो दी है। इसी बीच दिल्ली में कांग्रेस कार्यालय के सामने एक आदमी बजरंग बली की पोशाक में जश्न मनाते नज़र आया है।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के रुझानों में कांग्रेस को बहुमत मिलने के बीच दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में भगवान बजरंग बली के वेश में जश्न मनाते एक शख्स का वीडियो सामने आया है। गौरतलब है, चुनाव प्रचार के दौरान बजरंग दल पर बैन लगाने के कथित वादे को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस की आलोचना की थी।

कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में लिखा था की अगर उनकी सरकार कर्नाटक में बनती है तो वह बजरंग दल जैसे भड़काऊ संगठनों को राज्य से बैन कर देंगे, अब ऐसे में इस आदमी का कांग्रेस कार्यालय के सामने इस अवस्था में जश्न मनाना कई सवालिया निशान खड़े करता है।

Related Articles

Back to top button