धनबाद में लोन सेटलमेंट विवाद बना हत्या की वजह, रिकवरी एजेंट की फ्लैट में हत्या

एक करोड़ के लोन सेटलमेंट को लेकर धनबाद में खौफनाक हत्या रिकवरी एजेंट अमित अग्रवाल का शव आरोपी के फ्लैट से बरामद 15 लाख की फिरौती कॉल्स से खुला पूरा मामला

Jharkhand news: झारखंड के धनबाद जिले में एक करोड़ रुपये के लोन सेटलमेंट को लेकर हुए विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। इस मामले में एक लोन रिकवरी एजेंट की हत्या कर दी गई। पुलिस ने मृतक का शव एक आवासीय फ्लैट से बरामद किया है और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक की पहचान अमित कुमार अग्रवाल के रूप में हुई है, जो लोन रिकवरी का काम करते थे। परिजनों की ओर से गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी।

फ्लैट से बरामद हुआ शव

जांच के दौरान पुलिस धनबाद के सदर थाना क्षेत्र स्थित सूर्य हाईलैंड सोसाइटी पहुंची, जहां विकास खंडेलवाल के फ्लैट से अमित अग्रवाल का शव बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी विकास खंडेलवाल को तकनीकी निगरानी और मोबाइल लोकेशन के आधार पर हिरासत में लिया था। पूछताछ के दौरान उसने हत्या की बात कबूल कर ली।

Jharkhand news: एक करोड़ के लोन सेटलमेंट पर था विवाद

मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी (लॉ एंड ऑर्डर) नौशाद आलम ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह वित्तीय विवाद सामने आई है। उनके अनुसार, आरोपी और मृतक के बीच करीब एक करोड़ रुपये के लोन सेटलमेंट को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था, जो हत्या की वजह बना।

Jharkhand news: 15 लाख की फिरौती कॉल्स से खुला राज

पुलिस के मुताबिक, अमित अग्रवाल के लापता होने के बाद उनके मोबाइल फोन से 15 लाख रुपये की फिरौती की कॉल्स भी की जा रही थीं। कॉल डिटेल्स और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की गई, जिससे आरोपी तक पुलिस पहुंच सकी।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

Jharkhand news: पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शहीद निर्मल महतो मेमोरियल मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस हत्या की पूरी घटनाक्रम, फिरौती के एंगल और किसी अन्य आरोपी की संभावित भूमिका को लेकर गहन जांच कर रही है।

 

Related Articles

Back to top button