चांदी व्यापारी ने गोली मारकर की आत्महत्या

कोल्हापुर, महाराष्ट्र में कोल्हापुर जिला के हटकंगले तहसील में एक चांदी व्यापारी ने मंगलवार सुबह सिर में गोली मार कर आत्महत्या कर ली।
पुलिस के अनुसार 55 वर्षीय अमोल बजरंग माली हूपरी इलाके में रहता था और कोरोना वायरस (कोविड-19) की बीमारी से ठीक हो कर अस्पताल से घर वापस आया था लेकिन बीमारी से परेशान होने पर आज सुबह उसने रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।



