हरियाणा में कोरोनावायरस रिकवरी रेट पहुंचा 75.67%, आज कुल 242 मामले आए लेकिन 273 मरीज हुए ठीक

पूरे देश में कोरोनावायरस तेजी से फैलता जा रहा है। हालांकि ज्यादा वायरस को रोकने के लिए सरकार हर मुमकिन प्रयास कर रही हैं। वही हरियाणा की बात करें तो यहां भी कोरोनावायरस के मामले अब बढ़ने लगे हैं। हरियाणा में आज कोरोनावायरस के 242 मामले दर्ज किए गए हैं। जिसके बाद अब हरियाणा में कुल 21482 लोग इस घातक वायरस की चपेट में आ चुके हैं।

वही हरियाणा में कोरोनावायरस के एक्टिव मामले इस समय 4925 हैं। क्योंकि कुल मरीजों में से 75.67 प्रतिशत लोग ठीक होकर घर भी का चुके हैं। हालांकि चिंता की बात यह है कि 78 मरीजों की हालत इस समय नाजुक बनी हुई है। 67 मरीज ऑक्सीजन पर हैं तो 11 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। सोमवार को 242 पॉजिटिव मरीज प्रदेश के 11 जिले में मिले हैं।

गुड़गांव -67
सोनीपत -60
रोहतक-63
रेवाड़ी-6
झज्जर-7
पलवल-21
हिसार-2
पानीपत-13
पंचकूला-5
यमुनानगर-2
कैथल – 6

यह सब पॉजिटिव मरीज मिले हैं। वही अच्छी बात यह है कि 273 मरीज आज ठीक हो कर घर भी लौटे हैं।

जहां जहां लोग ठीक हुए हैं

सोनीपत – 146
रोहतक – 16
रेवाड़ी-91
झज्जर-4
पलवल-7
हिसार-1
पानीपत-3
पंचकूला-1
कैथल-4
यह सब लोग कोरोनावायरस को मात देकर अपने अपने घर लौट गए हैं। जहां आज 242 लोग कोरोनावायरस पॉजिटिव पाए गए हैं वहीं 273 लोग ठीक भी हो चुके हैं। इससे यह पता चलता है कि हरियाणा में जो रिकवरी रेट है वह अच्छा है। अभी तक हरियाणा में 3 लाख 77 हजार 962 लोगों के सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। इनमें से 21 हजार 482 पॉजिटिव मामले मिलें हैं। वही 3 लाख 49 हजार 262 नेगेटिव मामले हैं। वहीं हरियाणा में रिकवरी रेट 75.67 फीस दी है। लेकिन अब 21 दिनों में मरीज दोगुने हो रहे हैं। भैया आपको बता दें कि अब तक हरियाणा में 301 लोगों की इस घातक वायरस से जान भी जा चुकी है।

Related Articles

Back to top button