पकड़े गए पाकिस्तान उच्चायुक्त के दो जासूस, कल तक भारत छोड़ने के दिए गए आदेश

नई दिल्ली में पाकिस्तान के उच्चायोग के 2 अधिकारियों को आज भारतीय कानून प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा जासूसी गतिविधियों में लिप्त होने के कारण गिरफ्तार किया गया था। भारत ने उन्हें भारत ने उन्हें पर्सोना-नॉन ग्रेटा घोषित किया है।

अब दोनों ही अफसरों को कल भारत छोड़ना के निर्देश भी दिए गए है। दोनों को ही 24 घंटो में भारत छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। पाकिस्तान के चार्ज डे अफेयर के समक्ष भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा के खिलाफ पाकिस्तान के उच्चायोग के इन अधिकारियों की गतिविधियों के संबंध में विरोध दर्ज कराया गया है। बता दें कि खबर है कि नई दिल्ली में पाकिस्तान के उच्चायोग के 2 अधिकारियों, आबिद हुसैन और मुहम्मद ताहिर को भारतीय से भारतीय सुरक्षा प्रतिष्ठान के दस्तावेज प्राप्त करते हुए और पैसे और एक आईफोन सौंपते हुए पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा था।

Related Articles

Back to top button