नहीं रहे बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार वाजिद खान, साजिद वाजिद की जोड़ी बॉलीवुड में थी मशहूर

बॉलीवुड के मशहूर गायक और संगीत निर्देशक वाजिद खान का निधन हो गया है। वाजिद को रविवार को ही मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बीते कुछ सालों से वो किडनी की समस्या से जूझ रहे थे। रविवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी उसके बाद उन्हें अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया। लेकिन रविवार रात उनका निधन हो गया है।बॉलीवुड के मशहूर गायक और संगीत निर्देशक वाजिद खान का निधन हो गया है। वाजिद को रविवार को ही मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बीते कुछ सालों से वो किडनी की समस्या से जूझ रहे थे। रविवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी उसके बाद उन्हें अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया। लेकिन रविवार रात उनका निधन हो गया है। न्यूज़ नशा के साथ कुछ समय पहले ही साजिद वाजिद की जोड़ी के साजिद खान वेबीनार द्वारा जुड़े थे जहां उन्होंने वाजिद की तबीयत खराब होने की बात ही सामने रखी थी।

बॉलीवुड ने एक बेहतरीन संगीत निदेशक खो दिया है। वाजिद खान फिल्म इंडस्ट्रीज के एक ऐसे निर्देशक थे जिन्होंने बड़ी-बड़ी हस्तियों के सात काम किया है। वाजिद खान अपने जोड़ीदार साजिद खान के साथ बहुत सारे गीत गा चुके हैं। सलमान खान की फिल्मों में उनके गाने हमेशा चर्चा में रहते थे। साजिद वाजिद की जोड़ी द्वारा बनाए गए गानों पर हर कोई था रखने को मजबूर हो जाता था। वहीं अब वाजिद खान की मौत से पूरी फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा धक्का लगा है।

ऐसे में हॉलीवुड में भी मशहूर प्रियंका चोपड़ा ने वाजिद खान की मृत्यु पर शोक जाहिर किया है। प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट किया, दुखद समाचार। एक बात जो मुझे हमेशा याद रहेगी वो है वाजिद भाई की हंसी। हमेशा मुस्कुराते रहते थे। बहुत जल्द गए। उनके परिवार और शोक व्यक्त करने वाले लोगों के प्रति मेरी संवेदना। आपकी आत्मा को शांति मिले मेरे दोस्त।

बता दे की अभी कुछ समय पहले ही वाजिद की जोड़ीदार साजिद खान न्यूज़ नशा के साथ जुड़े थे। इस दौरान उन्होंने वाजिद खान के साथ अपने पलों को भी बांटा था। वाजिद खान की मृत्यु से साजिद खान को भी बड़ा धक्का लगा होगा। इन दोनों की ही जोड़ी बॉलीवुड में बहुत चर्चित जोड़ी थी। पार्टनर, दबंग, वांटेड, दबंग 2 जैसी कई फिल्मों में साजिद वाजिद की जोड़ी द्वारा गाए गए गानों ने बॉलीवुड में अपने जलवे बिखेरे हैं। सलमान खान के साथ भी वाजिद खान का बहुत अच्छा रिलेशन था।

बता दे की अभी कुछ समय पहले ही वाजिद की जोड़ीदार साजिद खान न्यूज़ नशा के साथ जुड़े थे। इस दौरान उन्होंने वाजिद खान के साथ अपने पलों को भी बांटा था। उन्होंने न्यूज़ नशा से वेबीनार पर जुड़ते हुए कहा था कि वाजिद खान की तबीयत इस समय बहुत खराब है। हालांकि वह उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना कर रहे थे। लेकिन अब उनकी मृत्यु हो गई है। वाजिद खान की मृत्यु से साजिद खान को भी बड़ा धक्का लगा होगा। इन दोनों की ही जोड़ी बॉलीवुड में बहुत चर्चित जोड़ी थी। पार्टनर, दबंग, वांटेड, दबंग 2 जैसी कई फिल्मों में साजिद वाजिद की जोड़ी द्वारा गाए गए गानों ने बॉलीवुड में अपने जलवे बिखेरे हैं। सलमान खान के साथ भी वाजिद खान का बहुत अच्छा रिलेशन था।

Related Articles

Back to top button