केंद्र सरकार का ऐलान 80 करोड़ लोगों को ₹2 किलो गेहूं ₹3 किलो चावल दिए जाएंगे

भारत में कोरोनावायरस के मद्देनजर केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। देश को 21 दिनों तक लॉक डाउन किया गया है। वहीं आज देश के पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा है कि देश के 80 करोड़ लोगों को ₹2 किलो गेहूं और ₹3 किलो चावल दिया जाएगा। यह पूरे भारत में 80 करोड लोगों के लिए एलान किया गया है।

प्रकाश जावड़ेकर ने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह भी कहा कि लोग अफवाहों पर ध्यान ना दें। देश में कई तरह की अफवाह फैलाई जा रही हैं। आपको बता दें कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार रात 8:00 बजे घोषणा की थी कि देश को 21 दिनों के लिए लॉक डाउन किया जा रहा है। जिसके बाद सभी लोगों को अपने अपने घरों में रहने के निर्देश दिए थे। साथ ही पीएम मोदी ने अपने ट्विटर अकाउंट से यह भी लिखा था कि ज़रूरी सेवाएं लोगों को मिलती रहेंगी।

Related Articles

Back to top button