Prateek yadav demise: समाजवादी पार्टी ने प्रतीक यादव के निधन पर जताया गहरा शोक
महज 38 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, घर के किचन में बेसुध हालत में मिले थे प्रतीक लंग्स की बीमारी का चल रहा था इलाज, केजीएमयू में डॉक्टरों की विशेष टीम करेगी पोस्टमार्टम राजनीतिक विरासत के बावजूद हमेशा बिजनेस को दी प्राथमिकता, सोशल मीडिया पर रहती थी जबरदस्त सक्रियता

Prateek yadav demise: उत्तर प्रदेश के राजनीतिक गलियारे से एक और हृदयविदारक खबर सामने आई है। समाजवादी पार्टी के संरक्षक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का 38 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। बुधवार तड़के प्रतीक अपने घर के किचन में अचेत अवस्था में मिले, जिसके बाद उन्हें तुरंत लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रतीक यादव भाजपा नेता और यूपी महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के पति थे। उनके अचानक चले जाने से पूरे प्रदेश में शोक की लहर है।
समाजवादी पार्टी ने दी श्रद्धांजलि
प्रतीक यादव के निधन की खबर मिलते ही समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में भारी दुख देखा जा रहा है। पार्टी ने आधिकारिक तौर पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि प्रतीक यादव का निधन अत्यंत दुखद है और ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। खबर मिलते ही शुभचिंतकों का अस्पताल पहुंचने का तांता लग गया है।
Prateek yadav demise: बीमारी और मौत की वजह
सूत्रों के अनुसार, प्रतीक यादव पिछले कुछ समय से फेफड़ों की गंभीर समस्या से जूझ रहे थे। बताया जा रहा है कि उनके लंग्स में क्लॉट था, जिसका इलाज मेदांता अस्पताल में चल रहा था। हालांकि मौत के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए चार डॉक्टरों की टीम उनका पोस्टमार्टम करेगी, जिसकी पूरी वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।
राजनीति से दूर बिजनेस में था रुझान
Prateek yadav demise: मुलायम सिंह यादव के परिवार से होने के बावजूद प्रतीक ने कभी राजनीति में कदम नहीं रखा। वे अपने सौतेले भाई अखिलेश यादव से अलग अपनी फिटनेस और बिजनेस की दुनिया में व्यस्त रहते थे। उन्हें लग्जरी कारों का जबरदस्त शौक था और वे सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहकर अपनी लाइफस्टाइल साझा करते थे।
यह भी पढ़ें: मुलायम सिंह के छोटे बेटे प्रतीक यादव की कैसी थी लाइफस्टाइल



