गुजरात निकाय चुनावों में बीजेपी की प्रचंड जीत, 15 नगर निगमों में लहराया भगवा

गुजरात निकाय चुनाव में बीजेपी का क्लीन स्वीप 15 नगर निगमों में विपक्ष पूरी तरह बेअसर AIMIM की एंट्री, AAP को बड़ा झटका

Gujrat local elections: गुजरात के निकाय चुनावों में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी ताकत का लोहा मनवाया है। राज्य की सभी 15 नगर निगमों में पार्टी ने बड़ी जीत हासिल की है, जिसमें सूरत, राजकोट, वडोदरा और अहमदाबाद जैसे प्रमुख शहर शामिल हैं। इस शानदार कामयाबी के बाद अहमदाबाद में आज शाम 5 बजे एक भव्य विजयोत्सव मनाया जाएगा। इस जश्न में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के साथ उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी और प्रदेश अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा भी शिरकत करेंगे।

अहमदाबाद और सूरत में विपक्ष की हुई छुट्टी

चुनाव नतीजों पर नजर डालें तो अहमदाबाद में बीजेपी ने 192 सीटों में से 99 पर जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस सिर्फ 9 सीटों पर ही सिमट कर रह गई। यहां आम आदमी पार्टी और ओवैसी की पार्टी अपना खाता तक नहीं खोल पाई। वहीं सूरत में भी बीजेपी का जलवा रहा, जहां उसने 120 में से 75 सीटें अपने नाम कीं। सूरत में कांग्रेस को सिर्फ 1 और आम आदमी पार्टी को 4 सीटें मिलीं।

Gujrat local elections: राजकोट और वडोदरा में भी लहराया भगवा

राजकोट महानगरपालिका में तो बीजेपी ने एकतरफा जीत हासिल की है। वहां की 72 में से 65 सीटें बीजेपी के खाते में गईं, जबकि कांग्रेस को 7 सीटों से संतोष करना पड़ा। वडोदरा की बात करें तो यहां भी बीजेपी ने 76 में से 49 सीटें जीतीं। कांग्रेस को यहां 6 सीटें मिलीं और एक सीट निर्दलीय उम्मीदवार के पास गई।

Gujrat local elections: आम आदमी पार्टी को लगा जोर का झटका

इन चुनाव नतीजों में कांग्रेस भले ही दूसरे नंबर पर रही हो, लेकिन आम आदमी पार्टी के लिए यह किसी बड़े झटके से कम नहीं है। पिछली बार सूरत में मुख्य विपक्षी पार्टी बनकर उभरी आप इस बार कोई खास करिश्मा नहीं दिखा सकी। हालांकि कुछ जगहों पर कांग्रेस और आप को छोटी-मोटी जीत जरूर मिली है, लेकिन कुल मिलाकर उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा।

छोटे शहरों में दिखी कड़ी टक्कर

बड़े शहरों के उलट कुछ छोटे इलाकों में मुकाबला काफी दिलचस्प रहा। वडोदरा जिले की डभोई नगर पालिका में कांग्रेस ने बीजेपी को कड़ी टक्कर देते हुए 36 में से 21 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि बीजेपी 15 सीटों पर रह गई। यह इलाका पूर्व मुख्यमंत्री चिमनभाई पटेल के प्रभाव वाला माना जाता है।

ओवैसी की पार्टी की भी हुई एंट्री

Gujrat local elections: इस बार के चुनावों में एक चौंकाने वाला मोड़ तब आया जब ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने कुछ सीटों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। दिंद्रोल तालुका पंचायत सीट पर पार्टी के उम्मीदवार ने बीजेपी और कांग्रेस दोनों को हराकर जीत दर्ज की। इसके अलावा सिद्धपुर पंथक में भी पार्टी ने पहली बार अपना खाता खोलने में कामयाबी पाई है।

 

यह भी पढ़ें: मोतिहारी के स्कूल में बच्चों की पढ़ाई की जगह सजी चिकन की महफिल, वायरल वीडियो ने उड़ाईं प्रशासन की नींद

Related Articles

Back to top button