स्कूल बना ‘अखाड़ा’! 10वीं के छात्र को इतनी बेरहमी से पीटा कि टूट गए दांत

स्कूल के अंदर ही छात्र पर हमला, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल गंभीर चोटों के बावजूद फर्स्ट एड नहीं, स्कूल पर लापरवाही के आरोप CCTV खंगाल रही पुलिस, आरोपी छात्रों की तलाश जारी

Agra DPS News: ताजनगरी के थाना सिकंदरा क्षेत्र में स्थित नामी स्कूल दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) से एक दहला देने वाली वारदात सामने आई है। स्कूल परिसर के भीतर ही 10वीं कक्षा के एक छात्र पर जानलेवा हमला हुआ, जिसमें उसे बेहद गंभीर चोटें आई हैं। हमले की क्रूरता का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि छात्र के कई दांत टूट गए हैं और जबड़े में फ्रैक्चर आया है। फिलहाल बच्चा बोलने की स्थिति में भी नहीं है।

“हल्की चोट है, ले जाओ”

पीड़ित छात्र के पिता ने स्कूल मैनेजमेंट पर घोर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं। पिता का कहना है कि शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे स्कूल से फोन आया कि “आपके बेटे को हल्की चोट लगी है, उसे ले जाएं।” लेकिन जब वे स्कूल पहुंचे, तो नजारा कुछ और ही था। पिता के मुताबिक: बच्चे के मुंह से लगातार खून बह रहा था। स्कूल ने उसे प्राथमिक उपचार (First Aid) तक नहीं दिया था, बस मुंह में रूई ठूंस दी गई थी। दर्द से तड़प रहे बच्चे को डॉक्टर के पास ले जाने के बजाय स्कूल मैनेजमेंट केवल पिता के आने का इंतज़ार करता रहा।

Agra DPS News: सर्जरी की नौबत, पुलिस खंगाल रही CCTV

बच्चे की हालत बिगड़ती देख उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसके जबड़े का ऑपरेशन चल रहा है। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। एसीपी का कहना है कि प्राथमिक जांच में दो छात्रों के बीच विवाद की बात सामने आई है। पुलिस स्कूल के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावर की पहचान हो सके और असली वजह सामने आ सके।

अभिभावकों में भारी गुस्सा

Agra DPS News: इस घटना ने स्कूल कैंपस में बच्चों की सुरक्षा पर बड़ा प्रश्नचिह्न लगा दिया है। माता-पिता का कहना है कि अगर भारी-भरकम फीस लेने वाले बड़े स्कूलों के अंदर भी बच्चे सुरक्षित नहीं हैं और प्रबंधन का रवैया इतना लापरवाह है, तो वे बच्चों को किसके भरोसे छोड़ें? पीड़ित परिवार ने सिकंदरा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

 

यह भी पढ़ें: Operation Lotus पर AAP का पलटवार: केजरीवाल-मान का बड़ा हमला, ‘गद्दारी’ बताकर BJP को घेरा

Related Articles

Back to top button