Operation Lotus पर AAP का पलटवार: केजरीवाल-मान का बड़ा हमला, ‘गद्दारी’ बताकर BJP को घेरा

AAP का BJP पर हमला, ‘ऑपरेशन लोटस’ को बताया साजिश केजरीवाल-मान बोले: पंजाब के साथ गद्दारी, जनता देगी जवाब 7 सांसदों पर कार्रवाई की तैयारी, राज्यसभा सदस्यता रद्द करने की मांग

Raghav chaddha: आम आदमी पार्टी ने पंजाब से सात राज्यसभा सांसदों को तोड़कर पंजाब को जीतने का सपना देख रही भाजपा पर तीखा हमला बोला है। ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और प्रभारी मनीष सिसोदिया समेत अन्य नेताओं ने इस साजिश को पंजाब के लोगों के साथ गद्दारी बताया है। अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर कहा कि भाजपा ने एक बार फिर पंजाबियों के साथ धक्का किया है। उधर, ‘‘आप’’ ने अपनी स्वेच्छा से पार्टी की सदस्यता त्यागने वाले सांसद राघव चड्ढा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक की सदस्यता समाप्त करने के लिए राज्यसभा के सभापति को पत्र भेजने का फैसला किया है।

भाजपा पर पंजाब विरोधी होने का आरोप

पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान ने कहा कि भाजपा हमेशा से पंजाब विरोधी रही है। जब से बेअदबी के खिलाफ सख्त कानून पास हुए हैं, भाजपा में बेचौनी साफ दिखाई दे रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि बार-बार हार का बदला लेने के लिए भाजपा नफरत की राजनीति कर रही है और पार्टी छोड़ने वालों के साथ-साथ उन्हें शामिल करने वालों की भी कड़ी निंदा की।

Raghav chaddha: ‘पंजाब की जनता देगी जवाब’

भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी आम लोगों की ताकत से चलती है और गद्दारों को जनता ही जवाब देगी। उन्होंने साफ किया कि ऐसी साजिशों से भाजपा पंजाब को नहीं जीत सकती और लोकतंत्र में जनता ही सबसे बड़ी ताकत होती है।

Raghav chaddha: मनीष सिसोदिया का गुजरात से हमला

गुजरात दौरे पर मौजूद मनीष सिसोदिया ने कहा कि जहां एक तरफ कार्यकर्ता बीजेपी के दबाव के बावजूद पार्टी को मजबूत करने में लगे हैं, वहीं कुछ नेताओं ने निजी स्वार्थ में पार्टी से गद्दारी की है। उन्होंने कहा कि पंजाब गद्दारों को कभी माफ नहीं करता और ऐसे नेताओं को इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा।

राज्यसभा सदस्यता खत्म करने की मांग

राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि वे सभापति को पत्र लिखकर राघव चड्ढा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक को अयोग्य घोषित करने की मांग करेंगे। उन्होंने इसे संविधान की दसवीं अनुसूची के तहत पार्टी छोड़ने के बराबर बताया।

सौरभ भारद्वाज का ‘ऑपरेशन लोटस’ पर हमला

दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि ऑपरेशन लोटस एक बार फिर साबित करता है कि भाजपा विपक्ष को खत्म करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने ईडी के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है और विपक्ष की आवाज दबाई जा रही है।

प्रियंका कक्कड़ का BJP पर बड़ा आरोप

प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि भाजपा के पास पंजाब में नेतृत्व की कमी है, इसलिए वह “आप” नेताओं को तोड़ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिन सांसदों को जनता ने चुना, उन्होंने उन्हीं के खिलाफ काम किया और भाजपा का साथ देकर गद्दारी की है।

‘AAP में नेताओं की कमी नहीं’

Raghav chaddha: प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि पार्टी में एक नहीं बल्कि कई राघव चड्ढा और संदीप पाठक जैसे नेता हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी विचारधारा पर चलती है और ऐसे नेताओं के जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन जनता जरूर इसका हिसाब करेगी।

 

यह भी पढ़ें: AAP के 7 सांसदों ने पलटा राज्यसभा का तख्ता, अब संसद में चलेगी सिर्फ बीजेपी की मर्जी

Related Articles

Back to top button