इस्तीफा देते ही स्वाति ने खोला मोर्चा बोलीं: “भ्रष्ट हो गई है केजरीवाल की पार्टी, अब और नहीं सहूंगी।”
अन्ना आंदोलन से लेकर आज तक का सफर खत्म, स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल पर लगाया महिलाओं के अपमान और भ्रष्टाचार का आरोप। *केजरीवाल के घर पर हुई बदसलूकी का ज़िक्र कर स्वाति ने पूछा सवाल "अपराधियों को बड़े पदों से क्यों नवाज़ रही है पार्टी?", आज रात इटानगर से दिल्ली लौटते ही स्वाति करेंगी प्रेस कॉन्फ्रेंस, आम आदमी पार्टी की मुश्किलें और बढ़ना तय।

Swati Maliwal: आम आदमी पार्टी में मचे ‘महा-संग्राम’ के बीच स्वाति मालीवाल ने चुप्पी तोड़ते हुए ऐसा बम फोड़ा है कि पूरी पार्टी हिल गई है। एक साथ 7 सांसदों के इस्तीफे के बाद, स्वाति ने सीधे अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने साफ कह दिया कि जिस ईमानदार राजनीति का सपना देखकर उन्होंने 2006 में अपनी नौकरी छोड़ी थी, केजरीवाल ने उस भरोसे का कत्ल कर दिया है। स्वाति के आरोपों ने इस सियासी ड्रामे को अब एक पर्सनल और खतरनाक मोड़ दे दिया है।
“मेरे साथ मारपीट हुई और केजरीवाल गुंडों को बचाते रहे”
स्वाति मालीवाल ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द साझा करते हुए बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने लिखा कि केजरीवाल के घर पर उनके ही इशारे पर उनके साथ बदतमीजी और मारपीट की गई। स्वाति का गुस्सा इस बात पर ज्यादा है कि केजरीवाल ने उन्हें इंसाफ दिलाने के बजाय मारपीट करने वाले ‘गुंडे’ को बचाने के लिए एड़ी-चोटी का ज़ोर लगा दिया और उसे बड़े पदों से भी नवाज़ा।
Swati Maliwal: आदर्शों से भटकी पार्टी
इस्तीफा देने के बाद स्वाति ने पार्टी की नीतियों पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि आज की ‘आम आदमी पार्टी’ वो नहीं रही जो अन्ना आंदोलन के वक्त बनी थी। स्वाति के मुताबिक, पार्टी में अब बेहिसाब भ्रष्टाचार बढ़ गया है, महिलाओं का उत्पीड़न हो रहा है और पंजाब को लूटा जा रहा है। इन्हीं सब वजहों से उन्होंने अब इस ‘दमघोंटू’ माहौल से बाहर निकलने का फैसला किया है।
इटानगर से दिल्ली लौटते ही होगा ‘बड़ा खुलासा’
Swati Maliwal: स्वाति मालीवाल फिलहाल एक संसदीय समिति की बैठक के सिलसिले में इटानगर (अरुणाचल प्रदेश) में हैं। उन्होंने साफ कर दिया है कि आज रात दिल्ली लौटते ही वो इस पूरे मामले पर विस्तार से बात करेंगी। यानी, असली धमाका अभी बाकी है और कल सुबह तक दिल्ली की सियासत में और भी कई बड़े राज खुल सकते हैं।
यह भी पढ़ें: AAP में बड़ा सियासी धमाका! राघव चड्ढा समेत 3 राज्यसभा सांसद BJP में शामिल



