AAP में बड़ा सियासी धमाका! राघव चड्ढा समेत 3 राज्यसभा सांसद BJP में शामिल

AAP को बड़ा झटका, राघव चड्ढा समेत 3 सांसदों ने छोड़ी पार्टी प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया गंभीर आरोप, कहा- सिद्धांतों से भटकी AAP दो-तिहाई सांसदों के BJP में विलय का दावा, सियासत में मचा भूचाल

Raghav chaddha: दिल्ली की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। आम आदमी पार्टी (AAP) को उस वक्त तगड़ा झटका लगा, जब उसके राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा समेत तीन बड़े नेताओं ने पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया। बताया जा रहा है कि राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल अब बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। इस खबर ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया बड़ा ऐलान

तीनों सांसदों ने एक साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर AAP छोड़ने का ऐलान किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी छोड़ने के पीछे की वजह भी खुलकर बताई। संदीप पाठक ने कहा कि उन्होंने हमेशा पार्टी और अरविंद केजरीवाल को आगे रखा, खुद को कभी प्राथमिकता नहीं दी। लेकिन अब हालात बदल गए हैं।

Raghav chaddha: “AAP अपने मूल सिद्धांतों से भटक गई” – राघव चड्ढा

राघव चड्ढा ने भावुक अंदाज़ में कहा कि उन्होंने पार्टी को अपने खून-पसीने से सींचा और 15 साल दिए, लेकिन अब AAP अपने मूल सिद्धांतों से भटक चुकी है। उन्होंने कहा, “मुझे लगने लगा था कि मैं गलत पार्टी में सही इंसान हूं। अब पार्टी राष्ट्रहित की बजाय निजी फायदे के लिए काम कर रही है।”

Raghav chaddha:  दो-तिहाई सांसदों के साथ BJP में विलय का दावा

राघव चड्ढा ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि राज्यसभा में AAP के दो-तिहाई सांसद उनके साथ हैं और वे संविधान के तहत बीजेपी में विलय करेंगे। उन्होंने कहा कि हरभजन सिंह, राजेंद्र गुप्ता, विक्रमजीत सिंह साहनी और स्वाति मालीवाल भी उनके साथ हैं।

AAP के लिए बड़ा झटका

Raghav chaddha: अगर ये दावा सही साबित होता है, तो AAP के लिए यह अब तक का सबसे बड़ा सियासी झटका माना जाएगा। इससे पार्टी की राज्यसभा में ताकत पर भी असर पड़ सकता है।

 

यह भी पढ़ें: कानपुर कोर्ट में दर्दनाक मौत, 24 साल के वकील ने 5वीं मंजिल से लगाई छलांग

Related Articles

Back to top button