धोनी-रोहित की वापसी से होगा वानखेड़े में धमाका? MI vs CSK मैच से पहले बड़ा अपडेट

दोनों दिग्गजों की फिटनेस पर सस्पेंस बरकरार ट्रेनिंग में दिखे धोनी, रोहित भी वापसी के करीब टॉस से पहले होगा अंतिम फैसला

Ms dhoni: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आज आईपीएल का सबसे हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा, जहां Mumbai Indians और Chennai Super Kings आमने-सामने होंगी। लेकिन इस मैच से भी ज्यादा चर्चा दो नामों को लेकर है, MS Dhoni और Rohit Sharma। दोनों स्टार खिलाड़ियों की वापसी पर सस्पेंस बना हुआ है, जिसका फैसला टॉस से ठीक पहले होगा।

धोनी की वापसी के संकेत, नेट्स में बहाया पसीना

इस सीजन में अब तक MS Dhoni एक भी मैच में नजर नहीं आए हैं, जिससे फैंस काफी निराश थे। लेकिन अब तस्वीर बदलती दिख रही है। हाल ही में चेन्नई के ट्रेनिंग सेशन में धोनी ने लंबा वक्त बिताया बैटिंग भी की और विकेटकीपिंग की प्रैक्टिस भी। खास बात ये है कि पूरे सीजन में पहली बार धोनी इतनी एक्टिव तैयारी करते दिखे हैं। इसी वजह से माना जा रहा है कि आज के बड़े मुकाबले में उनकी एंट्री हो सकती है। हालांकि अंतिम फैसला उनकी फिटनेस पर ही निर्भर करेगा।

Ms dhoni: रोहित के बिना अधूरी मुंबई, वापसी पर नजर

वहीं दूसरी ओर Rohit Sharma भी पिछले दो मैचों से बाहर हैं। हैमस्ट्रिंग इंजरी से जूझ रहे रोहित अब रिकवरी के आखिरी स्टेज में हैं। Mumbai Indians के लिए उनका खेलना बेहद जरूरी माना जा रहा है, क्योंकि टीम इस सीजन अब तक लय में नजर नहीं आई है। हालांकि टीम मैनेजमेंट कोई जोखिम नहीं लेना चाहता, इसलिए रोहित को तभी खिलाया जाएगा जब वे पूरी तरह फिट होंगे।

Ms dhoni: अगर दोनों खेले तो बन जाएगा सुपरहिट मुकाबला

क्रिकेट फैंस के लिए ये मैच किसी त्योहार से कम नहीं होगा, अगर MS Dhoni और Rohit Sharma दोनों मैदान पर उतरते हैं। वानखेड़े का माहौल पहले ही गर्म है, और इन दो दिग्गजों की एंट्री मुकाबले को और भी यादगार बना सकती है।

 

संभावित प्लेइंग XI

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा/दानिश मालेवार, क्विंटन डी कॉक (wk), सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (c), विल जैक्स/शेरफेन रदरफोर्ड, मिचेल सेंटनर, एएम गजनफर, कृष भगत, जसप्रीत बुमराह, अश्विनी कुमार।

 

चेन्नई सुपर किंग्स:

Ms dhoni: संजू सैमसन (wk), रुतुराज गायकवाड़ (c), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, सरफराज खान, शिवम दुबे, मैथ्यू शॉर्ट/एमएस धोनी, जेमी ओवरटन, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, मुकेश चौधरी/मैट हेनरी/अकील हुसैन, गुरजपनीत सिंह।

 

यह भी पढ़ें: पटना में 10 साल की मासूम की बेरहमी से हत्या, गली में फेंका शव

Related Articles

Back to top button