आज लोकतंत्र की बड़ी परीक्षा, 152 सीटों पर बंगाल और 234 सीटों पर तमिलनाडु में मतदान
बंगाल में 152 सीटों पर पहले चरण की वोटिंग जारी तमिलनाडु में एक ही दिन सभी 234 सीटों पर मतदान लू के अलर्ट के बीच चुनाव आयोग की सख्ती

West Bengal-Tamil Nadu Elections: देश की सियासत आज दो बड़े राज्यों में गरमाई हुई है। पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में वोटिंग के साथ सत्ता की जंग अपने अहम मोड़ पर पहुंच गई है, जहां एक तरफ सत्ता बचाने की चुनौती है, तो दूसरी तरफ कब्जा जमाने की पूरी कोशिश। पश्चिम बंगाल में आज विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग हो रही है, जिसमें 152 सीटों पर मतदान जारी है। सुबह 7 बजे से शुरू हुई वोटिंग शाम 6 बजे तक चलेगी। राज्य में चुनाव दो चरणों में हो रहे हैं, और पहले चरण में 16 जिलों के 1,478 उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां करीब 3.60 करोड़ मतदाता अपने वोट का इस्तेमाल करेंगे।
बंगाल में ममता बनर्जी के लिए अग्निपरीक्षा
इस चुनाव में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी के लिए सत्ता बचाना बड़ी चुनौती बन गया है। वहीं बीजेपी पूरी ताकत के साथ राज्य में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश में है। गर्मी के चलते दोपहर में मतदान की रफ्तार धीमी पड़ सकती है, क्योंकि मौसम विभाग ने लू का अलर्ट जारी किया है।
West Bengal-Tamil Nadu Elections: तमिलनाडु में एक ही चरण में पूरा चुनाव
वहीं तमिलनाडु में सभी 234 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में वोटिंग हो रही है। यहां 5.73 करोड़ से ज्यादा मतदाता 4,023 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। एमके स्टालिन के लिए इस बार सत्ता में वापसी आसान नहीं मानी जा रही, क्योंकि मुकाबला कड़ा है।
चुनाव आयोग सख्त, उम्मीदवारों पर नजर
West Bengal-Tamil Nadu Elections: चुनाव आयोग ने सख्ती दिखाते हुए पश्चिम बंगाल के सभी उम्मीदवारों को निर्देश दिया है कि वे वोटिंग खत्म होने तक अपने निर्वाचन क्षेत्र से बाहर न जाएं। आयोग का साफ कहना है कि चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष और शांतिपूर्ण होनी चाहिए, ताकि हर मतदाता बिना डर के अपने अधिकार का इस्तेमाल कर सके।
यह भी पढ़ें: मामा के घर आए 3 मासूम भाई-बहन नदी में डूबे, पूरे गांव में मातम



