पहलगाम हमले की बरसी: सेना का सख्त रुख, पाकिस्तान को चेतावनी: ‘हर साजिश का मिलेगा जवाब’
पहलगाम हमले की पहली बरसी पर सेना का सख्त संदेश आतंक के खिलाफ जारी है ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पाकिस्तान को दो टूक हर हमले का जवाब तय

Pahalgam attack: पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर भारतीय सेना का रुख साफ और सख्त दिखा। सेना ने साफ शब्दों में कहा भारत के खिलाफ हर साजिश का जवाब दिया जाएगा, हर हाल में।
सेना का साफ संदेश: ‘न्याय होकर रहेगा’
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए दर्दनाक आतंकी हमले को एक साल पूरा होने पर भारतीय सेना ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया है। सेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर लिखा: “भारत के खिलाफ किसी भी कृत्य का जवाब निश्चित तौर पर दिया जाएगा। न्याय जरूर किया जाएगा हमेशा।” इस पोस्ट के साथ एक तस्वीर भी शेयर की गई, जिसमें तीन सैनिक लाल घेरे के अंदर खड़े नजर आ रहे हैं। तस्वीर पर साफ लिखा है: “ऑपरेशन सिंदूर जारी है।”
Pahalgam attack: बरसी से पहले भी दिया था संकेत
हमले की बरसी से एक दिन पहले यानी 21 अप्रैल को भी सेना ने सख्त लहजे में संदेश दिया था। पोस्ट में लिखा गया: “जब मानवता की सीमाएं लांघी जाती हैं, तो जवाब निर्णायक होता है।” इसके साथ जारी पोस्टर में चेतावनी थी कुछ सीमाएं कभी पार नहीं की जानी चाहिए।
Pahalgam attack: क्या था पहलगाम आतंकी हमला?
22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम स्थित बैसरन घाटी में आतंकियों ने पर्यटकों को निशाना बनाया था। इस हमले में 26 लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आतंकियों ने लोगों से उनका धर्म पूछकर गोली मारी थी, जिससे पूरे देश में गुस्सा फैल गया था।
‘ऑपरेशन सिंदूर’ से मिला जवाब
हमले के बाद भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए करारा जवाब दिया। 6-7 मई की रात भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके में मौजूद आतंकी ठिकानों पर सटीक कार्रवाई की। इसके बाद पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइल से हमले करने की कोशिश की, लेकिन भारत ने सभी हमलों को नाकाम कर दिया।
88 घंटे की जंग और फिर सीजफायर
करीब 88 घंटे तक चले सैन्य तनाव में पाकिस्तान को भारी नुकसान उठाना पड़ा। भारत ने उसके कई एयरबेस तबाह किए और बड़ी संख्या में आतंकियों को ढेर किया। आखिरकार 20 मई को पाकिस्तान की अपील पर दोनों देशों के बीच सीजफायर लागू हुआ।
संदेश साफ है
Pahalgam attack: पहलगाम हमले की बरसी पर भारतीय सेना ने एक बार फिर साफ कर दिया है: भारत अब चुप नहीं बैठेगा। हर हमले का जवाब मिलेगा, और न्याय जरूर होगा।
यह भी पढ़ें: खरगे के बयान पर बवाल: पीएम मोदी को ‘आतंकवादी’ कहने पर चुनाव आयोग का नोटिस



